Old Age Population: युवा भारत होने लगा है बूढ़ा! औसत उम्र 24 से बढ़कर हुई 29 साल, 1951 के बाद यह ग्रोथ रेट सबसे धीमी

Old Age Population of India भारत युवाओं का देश है। प्रधानमंत्री ने देश विदेश में कई प्रतिष्ठित मंचों से भारत की युवा आबादी और उसकी महत्ता की बात उठाई है। इसी बीच एक सर्वे रिपोर्ट ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। भारत में औसत उम्र जो 24 साल थी वो बढ़कर 29 हो गई है। बुजुर्गों की आबादी बढ़ने से यह रेट बढ़ी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

  1. 2024 में देश की आबादी की ग्रोथ रेट 1% पर पहुंची
  2. 1951 में आबादी की यह ग्रोथ रेट थी 1.25 फीसदी
  3. 2036 तक भारत की बुजुर्गों की संख्या हो जाएगी 12.5%

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत युवाओं का देश है। पूरी दुनिया में भारत चौथा सबसे युवा देश माना जाता है। इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर अफ्रीकी देश नाइजीरिया का है। दूसरा नंबर फिलिपींस और तीसरा बांग्लादेश का है। 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत में युवाओं की वर्क फोर्स के कारण भारत की दुनिया में धाक है। इसी बीच एक नई रिपोर्ट ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है।

घट रही युवाओं की संख्या

भारत की युवा आबादी की औसत उम्र जो 24 साल थी, वो बढ़कर अब 29 साल हो गई है। इस हिसाब से युवाओं की संख्या घट रही है। साल 2024 में देश की आबादी की ग्रोथ रेट 1% पर पहुंच गई, जो 1951 के बाद सबसे धीमी है। तब यानी 1951 में यह 1.25% थी। 1972 में यह उच्चतम स्तर पर थी, जो कि 2.2% थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button