LIVE Amit Shah in Indore: अमित शाह का संबोधन शुरू, इंदौर संभाग के हजारों कार्यकर्ता जुटे

Amit Shah in Indore: संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

HighLights

  • संभाग के नौ जिलों और इंदौर के नौ विस क्षेत्रों से पहुंचेंगे 50 हजार कार्यकर्ता
  • 9 जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।
  • सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे।

इंदौर Amit Shah in Indore: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की शुरुआत उन्‍होंने इंदौर की देवी अहिल्‍या बाई होल्‍कर को याद करके की। शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी संभागों में सम्मेलन होना है। सबसे पहला सम्मेलन मालवा में हो रहा है। विदेश में ये मोदी मोदी के नारे मोदी और भाजपा के लिए नहीं लग रहे। ये नारे भारत की जनता के सम्मान में लगते हैं।

अमित शाह के भाषण के मुख्‍य अंश

 

– 2014 और 2019 के चुनावो में प्रदेश ने भोले बाबा की तरह भाजपा की झोली भरी थी। मध्यप्रदेश में अभी संभागों में सम्मेलन होना है। सबसे पहला सम्मेलन मालवा में हो रहा है

– जनता का जोश से 2023 और 2024 के परिणाम तय है। 2024 में अभी 29 सीटें भाजपा को दीजिए

– 9 सालों में समग्र दुनिया में मोदी ने भारत का झंडा बुलंद किया। विदेश में ये मोदी मोदी के नारे मोदी और भाजपा के लिए नहीं लग रहे। ये नारे भारत की जनता के सम्मान में लगते हैं

– यूपीए की सरकार 2004 से 2014 आलिया मालिया आते थे। धमाके करके चले जाते थे। केंद्र सरकार चुप रहती थी। फिर भाजपा की सरकार ने उरी जैसे हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया। कश्मीर हमारा है।

– जनता ने भाजपा की दूसरी बार सरकार बनाई तो भाजपा ने 370 हटा दी। कांग्रेस पार्टी ने इसी का विरोध किया था। कोई उन्हें वोट दे सकते है क्या ?

– 550 साल से राम लला के लिए न जाने कितने लोग शहीद हो गए थे। कांग्रेस को सरकार मंदिर निर्माण को अटका रही थी। अहिल्याबाई होलकर के बाद तीर्थो का जीर्णोद्धार किया है तो वो मोदी ने किया है।

सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, इसी के आसपास के एक किमी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पहले यह बैठक जावरा कंपाउंड कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसका स्थान बदला गया है। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

    • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2023 विधानसभा का चुनाव मध्य प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, सारा प्रदेश साक्षी है कि भाजपा सरकार ने जनकल्याण और विकास के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ी। आगामी चुनाव जीतकर हमें विकसित मध्य प्रदेश के स्वर्णिम प्रदेश बनाना है।
    • भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी ने वंचितों को अधिकार देने का काम किया। हर गरीब, महिला, किसान और जनजातिय समाज के सशक्तिकरण का काम भाजपा सरकार कर रही है। सीएम शिवराज के नेतृत्व में मप्र का तेजी से विकास हुआ है। भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह का मालवा की धरती पर अभिनंदन करता हूँ। आज गृहमंत्री जी का पाथेय लेकर कार्यकर्ता चुनाव में उतरेंगे।

इस बार हम अति आत्मविश्वास में नहीं

विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले चुनाव में हम अति आत्मविश्वास में थे, इसलिए चूक हुई, लेकिन इस बार भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह से भरा है, हम अति आत्मविश्वास में नहीं हैं। गत दिनों बोगस सर्वे दिखाकर प्रदेश की जनता को कंफ्यूज करने की कोशिश की गई, लेकिन सचाई यह है कि जनता भाजपा के साथ है। कार्यकर्ता सम्मेलन मालवा और निमाड़ का परिणाम बता देगा। उन्होंने कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत में कन्हैया कुमार की मौजूदगी को लेकर कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रही है, जो भारत के टुकड़े करने के नारे लगवाते हैं। यदि कोई मुखौटा बदल ले तो उसकी पहचान समाप्त नहीं हो जाती है।

मेरा महासचिव बनना कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव बनना सम्मान की बात है। यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने फिर से महासचिव बना दिया तो उन्होंने कहा कि बनाना तो कुछ और चाहता था, लेकिन अभी महासचिव बने रहो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button