World Rabies Day 2024: सिर्फ कुत्ते से ही नहीं, ये जानवर भी फैला सकते हैं Rabies, देखते ही हो जाएं सतर्क

रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जो रेबीज वायरस से संक्रमण की वजह से होता है। इस बीमारी के बारे में जागरूक बनाने के लिए हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे (World Rabies Day 2024) मनाया जाता है। ऐसा मानते हैं कि रेबीज सिर्फ कुत्ते के काटने की वजह से होता है लेकिन ऐसा नहीं है। कई दूसरे जानवरों (Animals that Spread Rabies) से भी रेबीज हो सकता है।

  1. हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है।
  2. रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो रेबीज वायरस के काटने से फैलता है।
  3. कुत्तों के अलावा अन्य जानवरों के जरिए भी रेबीज फैल सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Rabies Day 2024: हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। रेबीज लगभग हर मामले में घातक साबित होता है। इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। इसी बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल वर्ल्ड रेबीज डे (World Rabies Day ) मनाया जाता है। आपको बता दें इसे मनाने के पीछे 28 सिंतबर का दिन चुनने के पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल, रेबीज की पहली वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक लुईस पास्चर का निधन इसी दिन हुआ था। इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे (World Rabies Day ) मनाया जाता है।

रेबीज (Rabies) संक्रमित जानवरों के काटने से या किसी तरह उनकी लार शरीर में प्रवेश करने के कारण हो सकता है। हालांकि, अक्सर लोग यही मानते हैं कि सिर्फ कुत्ते के काटने से ही रेबीज होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे कई और भी जानवर (Animals that Spread Rabies) हैं, जो इस वायरस को कैरी करते हैं और जिनके काटने से आपको ये बीमारी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं जानवरों के बारे में बताएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button