विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीनिवास बीवी का लेंगे स्थान

विक्रांत भूरिया को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो श्रीनिवास बीवी का स्थान लेंगे। भूरिया मध्यप्रदेश यूनिट की कमान संभाल चुके हैं। विक्रांत पूर्व मंत्री और बड़े आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं।

  1. मप्र के बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं भूरिया

भोपाल। विक्रांत भूरिया को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भूरिया श्रीनिवास बीवी का स्थान लेंगे। विक्रांत भूरिया युवा कांग्रेस के मप्र के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनको यही जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर उठानी होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया एक बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं। अब कांग्रेस दिल्ली में एक आदिवासी नेता को युवा कांग्रेस की कमान सौंप रही है।

विक्रांत भूरिया 2023 में हुए मप्र विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीट झाबुआ से चुनाव जीतकर विधायक बने। भूरिया का मप्र के आदिवासी क्षेत्रों में दबदबा माना जाता है। हालांकि पिता कांतिलाल भूरिया को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का सामना करना पड़ा था। मप्र युवा कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए कई बडे़ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button