Amit Shah MP Visit: अमित शाह का जानापाव दौरा आज, दर्ज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महू स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली जानापाव पहुंचेंगे। वे यहां जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री होंगे। शाह जानापाव में करीब आधे घंटे तक रहेंगे।

Amit Shah MP Visit महू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसी के साथ शाह का नाम जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो जाएगा। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है। रविवार को इंदौर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जानापाव पहुंचेंगे।

जनकेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे शाह

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब 4 बजे जानापाव पहुंचेंगे। वह जानापाव में करीब आधा घंटा रुकेंगे। इस दौरान वह जनकेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन के बाद शाह हेलीकाप्टर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीथमपुर से मानपुर और मानपुर से पीथमपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

ये मार्ग होंगे प्रभावित

अमित शाह के दौरे के चलते मानपुर से पीथमपुर और पीथमपुर से मानपुर की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित होंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक जानापाव पर पूरी तरह आवाजाही बंद रहेगी। 3 बजे के बाद कावड़िए जल भरने के लिए जानापाव जा सकेंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक मानपुर से पीथमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को लेबड़ फोरलेन होते हुए बेटमा की ओर परिवर्तित किया गया है। वहीं पीथमपुर से मानपुर जाने वाले वाहनों को सागौर कुटी होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। पर इसके लिए भी एक ही लेन होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button