Weekly Vrat Tyohar 09 To 15 September 2024: स्कंद षष्ठी से लेकर राधा अस्टमी तक मनाएं जाएंगे ये त्योहार, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में भाद्रपद माह के दौरान 9 से 15 सितंबर तक कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह स्कंद षष्ठी, राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत और परिवर्तिनी एकादशी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार हैं, जिन्हें भक्त उत्साहपूर्वक मनाते हैं। ये त्योहार धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. भाद्रपद माह में कई प्रमुख धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं।
  2. राधा अष्टमी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।
  3. पवित्र माह में भक्त धार्मिक उत्सवों का आयोजन करते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। भाद्रपद माह में कई अहम व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि 9 सितंबर से 15 सितंबर तक पूरे सप्ताह कई पर्व पड़ने वाले हैं। इनमें स्कंद षष्ठी, राधा अस्टमी, महालक्ष्मी व्रत और परिवर्तिनी एकादमी मुख्य हैं। हम आपको इस आर्टिकल में इस सप्ताह के सभी पर्व की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे।

स्कंद षष्ठी 2024 शुभ मुहूर्त

स्कंद षष्ठी का पर्व 9 सितंबर को पड़ने वाला है। 8 सितंबर को रात 7 बजकर 58 मिनट से इसकी शुरूआत होगी। 9 सितंबर को रात 9 बजकर 53 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

राधा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

11 सितंबर को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Date) का पर्व मनेगा। 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर इसकी शुरूआत होगा, जिसका समापन 11 सितंबर को रात 11 बजनकर 46 मिनट पर होगा।

महालक्ष्मी व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

महालक्ष्मी व्रत (Mahalakshmi Vrat 2024 Shubh Muhurat) को 11 सितंबर से मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट से होगी। 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन कब है

पंचांग की मानें तो भाद्रपद माह में 12 सितंबर को गौरी पूजा के समापन के बाद उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

परिवर्तिनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi Shubh Muhurat) व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। यह तिथि 13 सितंबर रात 10:30 बजे शुरू होकर 14 सितंबर रात 08:41 बजे समाप्त होगी।

वामन जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वामन का अवतार लिया था। ऐसे में भक्त वामन अवतरण दिवस मनाते हैं। यह 15 सितंबर को मनाई जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button