Gold Rate Today: मुंह के बल गिरे सोने के रेट, 2 सितंबर को 2700 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, पढ़ें आपके शहर के ताजा रेट

Prices For Gold And Silver Today: अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज सोना 521 रुपए सस्ता मिलेगा। 24 कैरेट सोने की कीमत 71 हजार 437 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 2643 रुपए की कमी आई है।

HighLights

  1. 2 सितंबर को सोने की कीमत में कमी आई है।
  2. 1 सिंतबर के रेट से 521 रुपये सस्ता मिलेगा सोना।
  3. सोमवार को चांदी 82376 रुपए तक पहुंच गया है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold Silver Price Today: आज भारत में सोने के दाम मुंह के बल गिर गए हैं। चांदी के भाव में भी कमी आई है। सोने-चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 2700 रुपये की कमी आई है। अब इसका भाव 7 लाख 27 हजार 700 रुपये हो गया है।

2 सितंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 71 हजार 437 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 1 सितंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 521 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में मामूली कमी देखी गई है। चांदी का भाव 82 हजार 376 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 1 सितंबर से 2643 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71958 रुपये थी। 2 सितंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71437 रुपये हो गई है। 1 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 85019 रुपये थी। 2 सितंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82376 रुपये हो गई है।

2 सितंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71151 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65436 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53578 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41791 रुपये हो गई है।

भारत के 5 प्रमुख महानगर शहरों में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 6,685
मुंबई (Gold Price In Mumbai) 6,670
दिल्ली (Gold Price In Delhi) 6,685
जयपुर (Gold Rate In Jaipur) 6,685
मेरठ (Gold Rate In Meerut) 6,770

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button