Grah Gochar In September: सूर्य, बुध और शुक्र सितंबर में करेंगे गोचर… सिंह और मेष राशि के जातकों को होगा फायदा

सितंबर माह में दो ग्रह गोचर करेंगे। इसमें बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा ग्रहों के राजा सूर्य भी गोचर करेंगे। इसका अलग-अलग राशि के जातकों पर असर होगा। सितंबर माह में ग्रह गोचर की शुरुआत बुध के राशि परिवर्तन से होगी। आखिरी गोचर 23 सितंबर को होगा, तब भी बुध ग्रह ही राशि परिवर्तन करेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. चार सितंबर को माह का पहला राशि परिवर्तन
  2. 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में करेंगे गोचर
  3. 18 सितंबर को शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

धर्म डेस्क, इंदौर (Grah Gochar in September)। हिंदू धर्म में ग्रहों का विशेष महत्व है। ग्रह परिवर्तन विभिन्न राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर दिखाता है। सितंबर में कई ग्रह गोचर करेंगे। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार बताते हैं कौन सा ग्रह कब राशि परिवर्तन करेगा और इसका जातकों पर कितना असर होगा।

ग्रह गोचर

बुध गोचर: 4 सितंबर, 2024

बुध ग्रह फिलहाल कर्क राशि में विराजमान है। यह 4 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर गोचर करेंगे और 23 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। बुध ग्रह के गोचर से मिथुन और कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा बुध ग्रह 14 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। वे फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 21 सितंबर 2024 तक यही विराजमान रहेंगे।

naidunia_image

सूर्य गोचर: 16 सितंबर 2024

ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे सिंह और मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही व्यापार में भी सफलता के योग है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। मेष राशि के जातकों पर भी राशि परिवर्तन का सकारात्मक असर होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी सफलता मिल सकती है।

naidunia_image

शुक्र गोचर: 18 सितंबर 2024

शुक्र ग्रह तुला में गोचर करेंगे। इससे वृषभ राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल माना जा रहा है। इससे जीवनसाथी के साथ मनमुटाव या कलह हो सकती है। साथ ही मिथुन राशि वालों के लिए भी यह गोचर शुभ नहीं होगा।

 

naidunia_image

बुध गोचर: 23 सितंबर 2024

सितंबर माह में दूसरी बार बुध 23 सितंबर को सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे मिथुन राशि और कन्या राशि के लिए जातकों को फायदा होगा। रुके हुए कार्य पूरे हाने के योग भी बन रहे हैं। 10 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button