IRCTC Tour Packages: कश्मीर की हसीन वादियों को कम पैसों में घूमने का शानदार मौका

आईआरसीटीसी ने कश्मीर के लिए Kashmir-Heaven On Earth नामक टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें रांची से 6 दिन और 5 रातों का सफर शामिल है। पैकेज में श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम की यात्रा, फ्लाइट्स और शानदार होटलों की सुविधा दी जाएगी। इसकी कीमत प्रति व्यक्ति 48,190 रुपये से शुरू होती है।

HIGHLIGHTS

  1. IRCTC का “Kashmir-Heaven on Earth” टूर पैकेज 6 दिन का।
  2. रांची से शुरू होकर श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम तक की यात्रा।
  3. पैकेज में फ्लाइट्स, हाउसबोट, होटल सुविधा आपको दी जाएगी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कश्मीर की खूबसूरत वादियों को देखना अपने आप में काफी मनमोहक होता है। ऐसे ही कश्मीर को जन्नत नहीं कहा जाता है। यहां की पहाड़ियां, डल झील और अनगिनत प्राकृतिक नजारों को हर कोई अपनी आंखों में कैद करना चाहता है।

आपका भी मन कश्मीर घूमने का है, तो प्लान जरूर बनाइए। आपके लिए ही आईआरसीटीसी कश्मीर के लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है, जो कि बहुत ही सस्ता और शानदार है। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

 

naidunia_image

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम Kashmir-Heaven on Earth रखा है। झारखंड की राजधानी रांची से इस सफर की शुरूआत होगी।

naidunia_image

इस टूर पैकेज के लिए आपको 6 दिन और 5 रात का इंतजाम करना होगा। आपको श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम को घूमने का शानदार अनुभव दिय जाएगा।

naidunia_image

 

18 अक्टूबर से आप इस पैकेज का लुत्फ से ले सकते हैं। आपको हाउसबोट का शानदार अनुभव भी इस पैकेज में मिलेगा।

naidunia_image

इस पैकेज में आपको फ्लाइट्स से आने जाने की सुविधा दी जाएगी। आप रांची से दिल्ली और दिल्ली से श्रीनगर फ्लाइट्स से सफर करेंगे। इस दौरान आपके लिए शानदार होटल भी बुक किया जाएगा।

naidunia_image

कश्मीर घूमने के लिए आपको 53,930 रुपए खर्च करने होंगे। आप दो लोग कश्मीर घूमना चाहते हैं, तो फिर प्रति व्यक्ति 49,560 रुपये का खर्चा होगा। तीन लोगों के लिए यह और सस्ता होकर 48,190 रुपये हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button