शिखर धवन समेत ये तीन भारतीय खिलाड़ी ले सकते हैं रिटायरमेंट, IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर बदल सकता है सीन

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 के ऑक्शन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शिखर धवन, पीयूष चावला और अमित मिश्रा जैसे बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। अनसोल्ड रहने पर ये दिग्गज प्लेयर्स रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. शिखर धवन IPL में 6769 रन बना चुके हैं।
  2. शिखर ने पिछले सीजन में 152 रन बनाए थे।
  3. पीयूष चावला IPL में 192 विकेट चटका चुके हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन काफी बदला हुआ नजर आएगा। दरअसल, तीन साल बाद मेगा ऑक्शन होने वाला है। पिछली बार जब बड़ी नीलामी हुई तो टीमों की तस्वीर बदल गई थी। कई खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई थी। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख का एलान नहीं हुआ है। BCCI इस महीने रिटेंशन संबंधी नियमों की घोषणा कर सकती है। बड़ी नीलामी के कारण कई खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा, जिसमें कुछ बड़े प्लेयर्स शामिल हैं। ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह जाते है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

 

आज हम उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने IPL में अपना जलवा बिखेरा है, लेकिन अनसोल्ड रहने पर रिटायरमेंट ले सकते हैं।

शिखर धवन

शिखर धवन IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते हैं। पिछले सीजन में शिखर पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन चोटिल हो गए थे। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। गब्बर लंबे समय से मैदान से दूर हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के भी वह हिस्सा नहीं है।

पीयूष चावला

इस लिस्ट में दूसरा नाम पीयूष चावला का है। 35 साल के चावला पर पर शायद की कोई टीम दांव लगाएं। अब वह नियमित क्रिकेट कम खेलते हैं। आईपीएल 2024 में पीयूष मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस बार टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। ऐसे में वह क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज है। उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं। IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। अमित की उम्र 41 साल की हो गई है। ऐसे में कोई भी फ्रेंचाइजी किसी युवा स्पिनर को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। अनसोल्ड रहने पर अमित मिश्रा संन्यास का एलान कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button