SA Vs IND, 1st Test Day 2: केएल राहुल ने शतक के साथ टेस्ट में की वापसी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने"/>

SA Vs IND, 1st Test Day 2: केएल राहुल ने शतक के साथ टेस्ट में की वापसी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

HIGHLIGHTS

  1. केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास।
  2. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul Century, IND vs SA 1st Test: भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा। उनके सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने 67.4 ओवर में 245 रन बनाए। 101 रन बनाकर राहुल नंद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए। 24 रन पर 3 विकेट खोने के बाद भारतीय टीम को केएल राहुल ने वापसी कराई। जिस मैदान पर रोहित शर्मा (5 रन), शुभमन गिल (2 रन) और विराट कोहली (38 रन) कुछ खास नहीं कर पाएं। वहां केएल राहुल टिके रहे और टीम को संभाला। उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसकी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। अफ्रीका में ये उनका दूसरा शतक है।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने इससे पहले 2021-22 में इसी मैदान पर 123 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा कम से कम दो शतक लगाने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के अजहर महमूद, श्रीलंका के थिलन समरवीरा और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर 5 शतक के साथ टॉप पर हैं।

बॉक्सिंग डे में किया किया टेस्ट डेब्यू

साउथ अफ्रीका में केएल राहुल ने 6 टेस्ट खेले हैं। जिसमें 11 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 32.45 की औसत से 357 रन हैं। बॉक्सिंग डे से उनका खास रिश्ता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इससे पहले चोट से जूझने के बाद केएल राहुल ने वनडे में वापसी की। उन्होंने एशिया कप 2023 में तीन पारियों में 169 रन बनाए। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के 10 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 452 रन बनाए।

245 रन पर सिमटी टीम इंडिया

साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल ने 59.95 की औसत से 1,199 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। मैच की बात करें को साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने 24 रन पर 3 विकेट खो दिए। फिर विराट कोहली (38 रन) और श्रेयस अय्यर (31 रन) के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। पहले दिन स्टम्प के साथ स्कोर 208/8 रह। दूसरे दिन केएल राहुल ने शतक जड़ा। प्रोटियाज के लिए कगिसो रबाडा ने 5, नंद्रे बर्गर ने 3, मार्को जानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button