Income Tax Return: टैक्स भरते समय ये गलतियां न पड़ जाएं भारी, आयकर विभाग थमा सकता है नोटिस"/>

Income Tax Return: टैक्स भरते समय ये गलतियां न पड़ जाएं भारी, आयकर विभाग थमा सकता है नोटिस

कई बार समय पर इनकम टैक्स जमा करने पर भी छोटी-छोटी गलतियों के कारण आयकर विभाग आपको नोटिस जारी कर सकता है। हालांकि, इससे घबराने वाली कोई बात नहीं है। कुछ सावधानियां रखकर न सिर्फ नोटिस से बचा जा सकता है, बल्कि यदि किन्‍हीं कारणों के चलते नोटिस आता भी है तो, संबंधित दस्तावेज पेश कर इसका जवाब दिया जा सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. टैक्स फाइल करते समय न छुपाएं आय की जानकारी
  2. आय में परिवर्तन होने पर जारी हो सकता है नोटिस
  3. नोटिस मिलने पर सभी दस्तावेज रखना चाहिए तैयार

Income Tax Return बिजनेस डेस्क, इंदौर। देश को चलाने के लिए सरकार लोगों से अलग-अलग प्रकार के टैक्स वसूलती है। इसके साथ ही हर साल आयकर रिटर्न करना भी आवश्यक होता है, ऐसा न करने पर आप पर कई पेनल्टी भी लग सकती है। हालांकि, भले ही आपने ईमानदारी से अपने सभी करों का भुगतान किया हो और अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया हो, लेकिन कुछ चूक के चलते भी आपको आयकर विभाग से नोटिस मिल सकते हैं। यहां आपको किन कारणों के बारे में बताते हैं।

आयकर रिटर्न में गलत जानकारी

मान लीजिए कि आपके व्यक्तिगत विवरण या आय विवरण में कोई विसंगति है। उस स्थिति में, आपको एक नोटिस प्राप्त होगा, जिसमें आपसे भारत और भारत के बाहर अपनी आय और संपत्ति का विवरण प्रकट करने के लिए कहा जाएगा।

घोषित आय और वास्तविक आय में विसंगति

अगर आयकर विभाग को संदेह है कि आपने अपनी पूरी आय की जानकारी नहीं दी है, तो आपको आयकर विभाग से नोटिस भी मिल सकता है। ऐसे मामले में, आपको अपने सभी आय प्रमाण, चालान और बैंक स्टेटमेंट तैयार करने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button