Employees Attendance: देरी से दफ्तर आने वाले शासकीय सेवकों पर सरकार सख्त"/>

Employees Attendance: देरी से दफ्तर आने वाले शासकीय सेवकों पर सरकार सख्त

राजस्व विभाग पटवारियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है। यह व्यवस्था अन्य विभागों के जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर भी लागू की जाएगी। कई कर्मचारी समय पर दफ्तर में उपस्थित नहीं होते हैं। कुछ कर्मचारी रोज ही देरी से आते हैं। सरकार ने देरी से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

HIGHLIGHTS

  1. प्रदेश में मैदानी अमले की होगी जियो अटेंडेंस
  2. देरी से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती
  3. अब मोबाइल एप से दर्ज करानी होगी जियो अटेंडेंस

 भोपाल। देरी से दफ्तर आने वाले शासकीय कर्मचारियों को लेकर सरकार सख्ती बरतने जा रही है। ऐसे कर्मचारियों को अब मोबाइल ऐप के माध्यम से जियो अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। राजस्व विभाग पटवारियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिसके बाद वे अपने पदस्थापना स्थल से गायब नहीं हो सकेंगे।

रोज देर से आते हैं कुछ कर्मचारी

यह व्यवस्था अन्य विभागों के जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर भी लागू की जाएगी। राज्य सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कई कर्मचारी समय पर दफ्तर में उपस्थित नहीं होते हैं। कुछ कर्मचारी तो नियमित रूप से देरी से आ रहे हैं। अब ऐसे कर्मचारियों की मोबाइल बेस्ड अटेंडेंस करेंट लोकेशन के साथ दर्ज होगी।

naidunia_image

 
कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

राज्य सरकार ने देरी से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि आदतन देर से आने और दफ्तर से जल्दी जाने वाले कर्मचारियों के मामले को संबंधित सक्षम अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए।

क्या है जियो अटेंडेंस

जियो अटेंडेंस एक स्मार्ट मॉनिटरिंग टूल है, जो कर्मचारियों की उपस्थिति को जियो-लोकेशन के साथ ट्रैक करता है और फील्ड स्टाफ के साथ-साथ ऑन-साइट सपोर्ट स्टॉफ के लिए उनकी तस्वीर के साथ टैग किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button