Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से 26 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था"/>

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से 26 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

29 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं की पंजीयन से पूर्व स्वास्थ्य जांच कराई गई। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की सलामती के लिए मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और हवन किया।

HIGHLIGHTS

  1. भोपाल से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के छह जत्थे रवाना होंगे।
  2. पहले जत्थे में 300 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जाएंगे।
  3. 10 जुलाई को श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जत्था रवाना होगा।

भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए 300 यात्रियों का पहला जत्था 26 जून को भोपाल से रवाना होगा। इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने अमरनाथ यात्रियों को प्रशिक्षण दिया है। मकसद यही है कि बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु आसानी से इस दुर्गम यात्रा को पूरा कर सकें। इसके लिए अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित

साथ ही मंडल के पदाधिकारी ने चिंता जताई है कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों हालात नरम व गरम बने हुए है। ऐसे में अमरनाथ यात्रियों की चिंता भी बढ़ती जा ही है कि इस बार यात्रा कैसे होगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई विघ्न न आए,इसके लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं की सलामती के लिए पांढुरणा स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और हवन किया गया। यात्रा की सफलता के लिए भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की गई। इसके अलावा चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सबरी एवं सूर्य पुत्री ताप्ती माता मंदिर मुलताई में दर्शन कर अमरनाथ यात्रियों की यात्रा सकुशल संपन्न हो, इसके लिए प्रार्थना की।
 
 
मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि प्राकृतिक आपदा, आतंकवाद, उग्रवाद से अमरनाथ यात्रियों की रक्षा करना।

मंडल की ओर से छह जत्थे होंगे रवाना

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार छह जत्थे रवाना होंगे। श्रद्धालुओं का पहला जत्था 26 जून को जाएगा, जिसमें करीब 300 यात्री जाएंगे। इसके बाद 27 जून को दूसरा जत्था रवाना होगा। सबसे बड़ा जत्था 10 जुलाई को रवाना होगा, जिसमें करीब 700 श्रद्धालु जाएंगे।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button