Modi 3.0 LIVE: मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक आज, नई सरकार गठन के लिए दिल्ली पहुंच रहे नीतीश-नायडू समेत NDA के अन्य नेता"/>

Modi 3.0 LIVE: मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक आज, नई सरकार गठन के लिए दिल्ली पहुंच रहे नीतीश-नायडू समेत NDA के अन्य नेता

HIGHLIGHTS

  1. 2024 Lok Sabha Results: लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को नहीं मिला पूर्ण बहुमत
  2. Modi 3.0 LIVE: एनडीए करेगा सरकार बनाने का दावा, किंग मेकर की भूमिका जदयू-टीडीएस
  3. Oath ceremony: 9 जून को हो सकता है मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण

एजेंसी, नई दिल्ली (2024 Lok Sabha Results)। लोकसभा चुनाव परिणाम आने बाद केंद्र में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद पीएम आवास पर NDA घटक दलों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के गठन में मंथन किया जाएगा।

 
 

एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

 

Modi 3 0 LIVE: राष्ट्रपति देंगे सरकार को विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोदी सरकार 2.0 को विदाई देंगी। इसके लिए भोज का आयोजन किया गया है।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 241 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि वह लोकसभा की कुल 543 सीटों में से बहुमत के लायक 272 सीट से पीछे है।

 
 

naidunia_image

एनडीए के घटक दलों को मिला लिया जाए तो कुल संख्या 294 हो रही है। यानी बहुमत से 22 ज्यादा। वहीं विपक्ष दलों के गठबंधन आइएनडीआइए को 232 सीटें मिली हैं। वहां भी सरकार बनाने की संभावनाएं टटौली जा रही हैं। आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं का मानना है कि यदि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पाला बदल लेते हैं, तो मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोका जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button