भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को हराया

देवरिया. एमएलसी चुनाव में भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 3251 मतों के अंतर से हरा दिया। रतनपाल को 4282 मत मिले जबकि डॉ. कफील खान सिर्फ 1031 मत हासिल कर सके।कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में मतगणना हुई।

मतगणना के दौरान करीब 10:30 बजे तक ही जीत की स्थिति साफ होने लगी। बीजेपी से दावेदारी कर रहे डॉ. रतनपाल सिंह अंत तक 3251 मतों से आगे बने रहे उनके बढ़त को देख समर्थकों के चेहरे पर खुशी का भाव बना रहा।मतगणना के लिए लगाए गए 8 टेबल पर गिनती की गई। अंत तक भाजपा के रतन पाल सिंह को 4282 वोट मिले थे। वहीं सपा से दावेदारी कर रहे कफील खान को 1031 वोट ही मिल सका। इस तरह भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतन पाल सिंह 3251 वोट से आगे बने रहे। हालांकि मतगणना में मिले वोटों की पुष्टि अभी प्रशासन होनी बाकी है। बड़े अंतर से बढ़त देख भाजपा के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

कपिल खान का आरोप भाजपा के पक्ष में खड़ा था प्रशासन:
कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना समाप्त होने के बाद सपा प्रत्याशी कफील खान ने आरोप लगाया कि भाजपा के पक्ष में जिला प्रशासन खड़ा था। उन्हें जीत का पूरा भरोसा था। भाजपा का दावा था कि मुझे 800 से अधिक वोट नहीं मिलेंगे , जबकि 1000 से अधिक वोट मिले। बोले जनता का निर्णय स्वीकार करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button