Shukra Aditya Yoga: सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ"/>

Shukra Aditya Yoga: सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

शुक्रादित्य योग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव सिंह, वृषभ और मिथुन राशि पर होगा। आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि वैशाख माह में मोहिनी एकादशी रविवार को है, उसी दिन हस्त नक्षत्र योग भी बन रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को मिलेगा लाभ
  2. सूर्य ग्रह ने 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया।
  3. शुक्र का इस राशि में गोचर 19 मई को होगा।

इंदौर। कई वर्षों के बाद सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनने जा रहा है। सूर्य ग्रह ने 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया। शुक्र का इस राशि में गोचर 19 मई को होगा। इससे वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इससे सभी राशि के जातकों को विशिष्ट फल प्राप्त होगा।

 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के गोचर की समयावधि तय होती है। शुक्र ग्रह 28 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने पर सभी राशियों के जीवन प्रभावित होते हैं। साथ ही जब एक राशि में दो ग्रह एकसाथ आते हैं तो इससे कई बार शुभ राजयोग बनते हैं।

सूर्य ग्रह ने 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश किया है। शुक्र का इस राशि में गोचर 19 मई को होगा। इसी दिन मोहिनी एकादशी भी है। इससे वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा।

 
 
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी ने शुक्रादित्य योग से राशियों में होने वाले प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि शुक्र और सूर्य की युति से अत्यंत प्रभावी और धनवान बनाने वाला शुक्रादित्य योग बनने जा रहा है। यह योग 12 जून तक बना रहेगा। इस दौरान सभी राशि के जातकों को विशिष्ट फल प्राप्त होगा। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी, प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक संकटों का समाधान होगा।
शुक्रादित्य योग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव सिंह, वृषभ और मिथुन राशि पर होगा। आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि वैशाख माह में मोहिनी एकादशी रविवार को है, उसी दिन हस्त नक्षत्र योग भी बन रहा है। कई योग एक साथ बन रहे हैं।
 
वृषभ राशि
 
शुक्रादित्य योग से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। इस अवधि में व्यक्तित्व बेहतर होगा। करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
 
मिथुन राशि
 
शुक्रादित्य योग मिथुन राशि वालों को उत्तम फल प्रदान करेगा। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। सारी मनोकामना इस अवधि में पूरी हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप से संपन्न बनेंगे।
 
सिंह राशि
 
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग लाभकारी होगा। इस योग के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से आगे चलकर मुनाफा होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button