IPL 2024 DC Vs MI: मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 व फंतासी टीम"/>

IPL 2024 DC Vs MI: मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 व फंतासी टीम

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। दिल्ली अपने नौ में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में 6वें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस अपने आठ में से तीन मैच जीतकर 8वें नंबर पर है। दोनों टीमों ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन में जीस हासिल की है। मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (IPL 2024 DC Vs MI Head To Head Records)

 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अब तक 34 बार भिड़ चुकी हैं। जिसमें मुंबई ने 19 और दिल्ली ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एमआई के खिलाफ डीसी का उच्चतम स्कोर 213 है। जबकि दिल्ली के खिलाफ मुंबई का हाईस्कोर 234 है, जो 7 अप्रैल को दोनों के बीच खेले गए मैच में आया है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 29 रन से जीता था। रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली थी।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (IPL 2024 DC Vs MI Pitch Report)

अरुण जेटली स्टेडियम में इस साल दो आईपीएल मैच हुए है। बल्लेबाजों के लिए यहां की पिच स्वर्ग के समान है। दिल्ली और मुंबई के मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। पिछले आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 224/4 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 88* रन की पारी खेली थी।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वेदर रिपोर्ट (IPL 2024 DC Vs MI Weather Report)

 

दोपहर में दिल्ली का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। आर्द्रता 21% के आसपास रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है।

 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC Vs MI Probable XI)

 

दिल्ली कैपिटल्स

 

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस

 

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस फंतासी टीम (IPL 2024 DC Vs MI Fantasy Team)

 

ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, तिलक वर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button