Aaj Ka Rashifal 21 April 2024: रुके हुए काम पूरे होंगे, किसी खास मित्र का आगमन हो सकता है"/>

Aaj Ka Rashifal 21 April 2024: रुके हुए काम पूरे होंगे, किसी खास मित्र का आगमन हो सकता है

HIGHLIGHTS

  1. मेष – आज आपका दिन सामान्यतः ठीक रहेगा।
  2. वृषभ – आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं
  3. मिथुन – आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 21 April 2024: आज दिनांक 21 अप्रैल 2024, रविवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि त्रयोदशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 
 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपका दिन आम तौर पर अच्छा गुजरेगा। आज आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है।

 
 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में सौदा फायदेमंद रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक चर्चाओं में न उलझें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। पार्टनर को नाराज न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति के विवाद में न उलझें। कोई भी नया काम सोच-समझकर करें। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मेहमान का आगमन होगा।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के आगमन से आपको अच्छा महसूस होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। निवेश करते समय सोच-समझकर फैसला लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी रखें। बिजनेस में सोच-समझकर ही फैसला लें। व्यापार में किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। दिन भर काफी व्यस्तता रहेगी। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी की शादी पक्की हो सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में शुभ कार्य होंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में आपको नया ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपका मन परेशान रहेगा। परिवार से किसी को लेकर विवाद हो सकता है। अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपके काम में किसी तरह की रुकावट आ सकती है।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप थोड़ा संभलकर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य हो सकता है। वाद विवाद से दूर रहे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button