IPL 2024: हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने लिया सख्त एक्शन, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद लगाया जुर्माना, मंडराया बैन का खतरा"/>

IPL 2024: हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने लिया सख्त एक्शन, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद लगाया जुर्माना, मंडराया बैन का खतरा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स को मात दी। हालांकि इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को करारा झटका लगा है। बीसीसीआई ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। हार्दिक को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जिसके बाद उन पर बैन का खतरा है।

हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 33वें मैच में स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान पर मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। एमआई की इस सीजन स्लो ओवर रेट की पहली गलती है।

मुंबई इंडियंस इस सीजन अगर दोबारा ऐसी गलती करती है तो टीम पर फाइन लगने के बाद हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लग सकता है। पंजाब के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते टीम को सजा मिली। आखिरी के दो ओवर में एमआई के इनर रिंग के बाद 5 की जगह 4 खिलाड़ी थे।

इन कप्तानों पर लग चुका फाइन

हार्दिक पंड्या से पहले स्लो ओवर रेट की मार कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को लगी थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। दिल्ली कैपिटल्स ने 3 अप्रैल को केकेआर का सामना किया था। उस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर 24 लाख का जुर्माना लगा था। दिल्ली की प्लेइंग 11 के अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया था। दरअसल, IPL में दूसरी बार स्लो रेट के बाद बीसीसीआई ने दिल्ली को दंडित किया था। ऋषभ ने कोड ऑफ कंडक्ट का दो बार उल्लंघन किया।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। वहीं, इस आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लग चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button