IND Vs BAN Test Series: गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, विराट कोहली टेस्ट सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

IND Vs BAN Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 और 27 सितंबर से दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। विराट कोहली की वापसी के साथ टीम इंडिया मजबूत नजर आती है। बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हसन शांतो करेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में यश दयाल नया चेहरा।
  2. भारत ने बांग्लादेश को 11 टेस्ट मैचों में हराया।
  3. गौतम गंभीर ने टेस्ट मैच में 2 शतक जड़े हैं।

खेल डेस्क, इंदौर। Most Hundreds For India vs Bangladesh in Tests: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 19 सितंबर और दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाएगा। दोनों टीमों के स्क्वॉड का एलान हो चुका है।

विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करते नजर आएंगे। सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, नजमुल हसन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश टीम टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मैन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। 13 टेस्ट मैचों में 11 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है।

सचिन तेंदुलकर

naidunia_image

 

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2000 से 2010 से बीच बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैच की 9 पारियों में 820 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक लगाए हैं। उनका हाईस्कोर 248* रन है।

राहुल द्रविड़

naidunia_image

 

भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। साल 2000 से 2010 के बीच 7 मैचों की 10 पारियों में 3 शतक जड़े हैं। उन्होंने 59.44 की स्ट्राइक रेट से 560 रन बनाए हैं।

 

मुरली विजय

naidunia_image

इस लिस्ट में मुरली विजय तीसरे पायदान पर है। उन्होंने 2010 से 2017 के बीच 3 तीनों की चार पारियों में 2 शतक ठोके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में 59.59 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं।

गौतम गंभीर

naidunia_image

 

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2 शतक जड़े हैं। 2004 से 2010 के बीच 4 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 75.89 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए। उनका बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 139 रन है।

विराट कोहली

naidunia_image

 

विराट कोहली के पास बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने का मौका है। एक शतक जड़ते ही गौतम गंभीर और मुरली विजय से आगे निकल जाएंगे। कोहली ने 2015 से 2022 तक बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैचों की 9 पारियों में 437 रन और 2 शतक जड़े हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

अवधि

मैच

इनिंग

रन

हाई स्कोर

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

छक्के

चौके

सचिन तेंदुलकर 2000-2010 7 9 820 248* 136.66 63.36 5 4 87
राहुल द्रविड़ 2000-2010 7 10 560 160 70.00 59.44 3 1 2 76
मुरली विजय 2010-2017 3 4 295 150 73.75 59.59 2 2 28
गौतम गंभीर 2004-2010 4 6 381 139 76.20 75.89 2 1 1 47
विराट कोहली 2015-2022 6 9 437 204 54.62 69.03 2 1 49
मुशफिकुर रहमान 2010-2022 8 15 604 127 43.14 52.79 2 2 5 83

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button