Salman Khan के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी, हमलावरों ने की 3 राउंड फायरिंग, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई"/>

Salman Khan के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी, हमलावरों ने की 3 राउंड फायरिंग, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की है।

HIGHLIGHTS

  1. सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी।
  2. फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर बाइक पर सवार थे।
  3. इस मामले को लेकर अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच शुरू कर दी है।

एएनआई, मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुबह करीब 5 बजे अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले दोनों हमलावर बाइक पर सवार थे। इस मामले को लेकर अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच शुरू कर दी है। इस बीच सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 
 
 

आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है: मुंबई पुलिस

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग

पुलिस ने जानकारी दी है कि सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की है। फायरिंग के निशान दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं। फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए इनकी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है। इसके अलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button