Holi 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में फैंस को दी होली की शुभकामनाएं"/>

Holi 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

HIGHLIGHTS

  1. फिल्मों सितारों में भी होली का हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है।
  2. बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने-अपने अंदाज में फैंस को होली विश कर रहे हैं।
  3. अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को बधाई दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Holi 2024: आज यानी 25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई आज होली के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आम जनता से लेकर फिल्मों सितारों तक सभी में होली का हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। जहां सोशल मीडिया पर सभी एक-दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं, तो वहीं, बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने-अपने अंदाज में फैंस को होली विश कर रहे हैं। आइए, देखें कि किस बॉलीवुड स्टार ने कैसे होली की बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने देर रात अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, T 4960 – होरी खेले रघुबीरा अवध में, होरी खेलें रघुवीरा।

naidunia_image

अनुष्का शर्मा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को अपने बेटे अकाय को जन्म दिया है। मां बनने के बाद अब एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को होली की बधाई दी है। फिलहाल अनुष्का लंदन में हैं।

naidunia_image

अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी होली के त्योहार पर फैंस को विश किया है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर होली की बधाई दी है।

naidunia_image

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया पर फैंस को होली की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को होली विश की है।

naidunia_image

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म भूल-भुलैया 3 की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म के सेट से ही फैंस को होली की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भूल-भुलैया 3 हैप्पी होली लिखा है।

naidunia_image

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ विदेश में वेकेशन मना रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर होली विश की है।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button