पश्चिम बंगाल: संदेशखाली की पीड़िताओं से मिले पीएम मोदी, TMC को बताया कलंक"/>

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली की पीड़िताओं से मिले पीएम मोदी, TMC को बताया कलंक

PM Modi In Barasat: महिला दिवस से पहले हो रही इस जनसभा में संदेशखाली का मुद्दा उठेगा। भाजपा ने इसे नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम नाम दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा
  2. देश की पहली अंडरवाटर टनल का किया उद्घाटन
  3. बारासात की जनसभा में शामिल हुईं संदेशखाली की पीड़िताए

एजेंसी, बारासात (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी कोलकाता से सटे बारासात में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महिला दिवस से पहले हो रही इस जनसभा में संदेशखाली का मुद्दा उठेगा। भाजपा ने इसे नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम नाम दिया है।

 
 

इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने संदेशखाली की पांच पीड़िताओं से मुलाकात की और उनकी आपबीती जानी।

 

पीएम मोदी ने अपने सबोधन में कहा, आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

इससे पहले पीएम मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर टनल का उद्घाटन किया है।

 

 

पीएम मोदी की रैली में संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं भी शामिल हुईं। संदेशखाली के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा, मेरे देश की बहनें…यही तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई कष्ट होता है – तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा, यहां आने से पहले मैं कोलकाता में एक कार्यक्रम में था। वहां मैनें भारत सरकार की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। आज एक साथ कोलकाता मेट्रो, पुणे मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से जुड़े नए रूट्स का विस्तार हुआ है। देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना भारत सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।

 

 

फिर दिया नारा, अबकी बार, 400 पार

 

बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह रहा है, हर माता, बहन कह रही है – अबकी बार NDA सरकार 400 पार!

वीडियो: पीएम मोदी की महिला रैली में शामिल होने के लिए बारासात जा रही संदेशखाली की एक महिला ने कहा, ‘हम शांति से रहना चाहते हैं। शिबू हाजरा, शेख शाहजहां और उत्तम सरदार जैसे लोगों को वापस नहीं आना चाहिए। हम अपना वोट खुद डाल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button