Shani Ast Kumbh Rashi: 11 फरवरी को शनि कुंभ राशि में होंगे अस्त, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव"/>

Shani Ast Kumbh Rashi: 11 फरवरी को शनि कुंभ राशि में होंगे अस्त, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Ast Kumbh Rashi: शनि को कर्म से संबंधित ग्रह माना जाता है। यह जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे है। यह परिवर्तन 11 फरवरी को होगा। शनि के अस्त होने से धनु राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मकर राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा। मीन राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ होने वाला है। तुला और वृश्चिक को ढैया से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि के साधकों पर अष्टम शनि ढैया शुरू होगी। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

धन प्राप्त करने में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। करियर के मोर्चे पर लाभ होगा, लेकिन संतुष्टि नहीं मिलेगी। नई नौकरी के संबंध में फैसला रुक सकता है। शनि के अस्त होने से आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ता सहज होगा। घबराहट और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि

नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप नई नौकरी का विकल्प चुनने के लिए मजबूर हो सकते हैं। नए विकल्प से संतुष्टि प्राप्त होगी। आप करियर के संबंध में परेशान दिखाई दे सकते हैं। कड़ी मेहनत की मान्यता प्राप्त नहीं होगी। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।

मिथुन राशि

शनि के अस्त होने पर यात्रा, विदेशी स्त्रोत से लाभ और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में बहुत सारी सफलता आने वाली हैं। काम के संबंध में अच्छे रिटर्न प्राप्त होगा। काम की मान्यता प्राप्त होगी। इस दौरान आत्मविश्वास और ऊर्जा नई शक्ति प्रदान करेगा। नौकरी के संबंध में जोश बढ़ने वाला है। धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि

विरासत के माध्यम से धन प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पदोन्नति प्रोत्साहन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने में कामयाब होंगे। पैरों में दर्द या गैस की समस्या हो सकती है।

सिंह राशि

इस दौरान मित्र हर परिस्थिति में साथ देते नजर आएंगे। पूंजी निवेश करने और लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन में गिरावट आने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि

शनि के अस्त होने से सफलता प्राप्त करने में देरी होगी। बच्चों और पैसों को लेकर चिंता रहेगी। कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में टारगेट का दबाव रहेगा। सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। अगर बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं तो मुनाफा ना कमा पाएं। हानी झेलनी पड़ सकती है।

तुला राशि

भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। अगर व्यापार के बारे में विचार कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है। प्यार की कमी महसूस होगी। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। पैरों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

जीवन में आराम की कमी नजर आएगी। घर से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। सीनियर्स से सख्ती का सामना करना पड़ सकता है। पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

धनु राशि

आप जो प्रयास करेंगे उसमें देरी का सामना करना पड़ सकता है। संचार संबंधित समस्या का सामना करना पड़ेगा। काम के दबाव में खुद को बोझिल महसूस करेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे हैं तो खूब मुनाफा कमाने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुशियां प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

मकर राशि

परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। असुरक्षा की भावना हावी हो सकती है। नौकरी में बदलाव दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ विवाद और बहस होने की संभावना है। आंखों में जलन और दांत दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ राशि

शनि के अस्त होने के प्रभाव से स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसाय के संबंध में चुनौती मिल सकती है। नौकरी भी बदलनी पड़ सकती है। इस दौरान धन हानि उठानी पड़ेगी। यात्रा के दौरान हानि होने की उच्च संभावना है। जीवनसाथी के साथ टकराव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि

इस दौरान धैर्य में कमी आएगी। कई अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। इस दौरान कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिलेगी। भविष्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। बिजनेस में घाटा होने की संभावना है। रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button