मेष राशि में बन रहा है गजकेसरी राजयोग, चंद्रमा-गुरु की युति से इन राशियों को होगा धनलाभ

Gajkesari Rajyog in Aries: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। इससे घटनाओं के घटित होने के समय का पता चलता है। ग्रहों के गोचर से ही शुभ या अशुभ योग बनते हैं और इसका सभी राशियों पर असर पड़ता है। सोमवार, 10 जुलाई से मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है। जब गुरु और चंद्रमा एक साथ होते हैं, तो इसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है। इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को बहुत शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइये राशियों से पहले आपको गजकेसरी राजयोग के बारे में बता दें।

 

गजकेसरी राजयोग

 

ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ और उत्तम बताया गया है। इस राजयोग का अर्थ होता है हाथी और सिंह का संयोग। इस योग का निर्माण तब होता है, जब गुरु और चंद्रमा किसी राशि में साथ बैठे हों। या गुरु जिस राशि में हों उससे चौथे, सातवें या दसवें घर में चंद्रमा हों। यह योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है वह गुणवान, ज्ञानी और उत्तम गुणों वाला होता है। 20 जुलाई को गुरु और चंद्रमा, मंगल की राशि मेष में एक साथ होंगे। मंगल इन दोनों का मित्र है, इसलिए इनके शुभ परिणाम में वृद्धि होगी। आइये जानते हैं किन राशियों के जातकों के लिए धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।

मेष राशि

 

इस राशि के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। छात्रों को शिक्षा और परीक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। अगर विवाह का समय है, तो रिश्ता पक्का हो सकता है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

मिथुन राशि

 

गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से आय भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों को तरक्की या आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

 

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग, आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बनने जा रहा है। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा और गुरु शुभ भावों के स्वामी हैं, तो आपको नौकरी में अवश्य तरक्की मिलेगी। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा ऑर्डर मिल सकता है या किसी डील में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button