Raipur Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा राजधानी का मौसम, आज बादल छाए रहने की संभावना, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट"/>

Raipur Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा राजधानी का मौसम, आज बादल छाए रहने की संभावना, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सोमवार को शहर में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के आगमन होने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी होने के कोई आसार नहीं हैं, बल्कि वृद्धि जरूर संभावित है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रायपुर में रविवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, वहीं दोपहर में धूप खिली रही। हालांकि मौसम साफ रहने और नमी कम होने के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 28.6 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसी वजह से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रात अपेक्षाकृत अधिक गर्म है। वहीं, सोमवार को मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में द्रोणिका के रूप में स्थित है। वहीं, सोमवार को इसकी वजह से बहुत हल्की वर्षा होने के बाद इसके उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जिसकी वजह से छह और सात फरवरी को रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी भाग में वर्षा होने की संभावना बन रही है।

गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत तक छूट

ठंड के मौसम में राजधानी में कई जगहों पर गर्म कपड़ों की बाजार सजी हुई है। दुकानों में इन दिनों गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। हालांकि अब गर्मी की आहट के बाद कारोबार थोड़ी सुस्त है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों कपड़ों की जबरदस्त डिमांड थी। वर्ष 2023 में भी फरवरी माह में गर्म कपड़ों के कारोबार में जबरदस्त गिरावट आ गई थी।
 

 

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button