Aaj Ka Rashifal 5 Feb 2024: इन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार, कोई बड़ा काम पूरा होगा"/>

Aaj Ka Rashifal 5 Feb 2024: इन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार, कोई बड़ा काम पूरा होगा

HIGHLIGHTS

  1. मेष: विरोधी आज सक्रिय रहेंगे. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।
  2. वृषभ: नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है। अच्छा ऑफर मिला तो घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।
  3. मिथुन: बड़ा धन लाभ होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 5 Feb 2024: आज दिनांक 5 फरवरी 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2080, मास अमांत पौष, मास पूर्णिमांत माघ और तिथि दशमी है। आज राहुकाल का समय 08:29 AM से 09:51 AM तक है। यहां जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत खराब रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आज सक्रिय रहेंगे. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

naidunia_image

बिगड़ी सेहत आज आपको परेशान कर सकती है। ऑफिस में काम अधिक रहेगा। इस कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। मानसिक तनाव को हावी ना होने दें। नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है। अच्छा ऑफर मिला तो घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

naidunia_image

अपने खिलाफ चल रहे कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। समाज में खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है। बड़ा धन लाभ होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

जिस बड़े काम की योजना पिछले दिनों से बना रहे हैं, उस पर काम करने का वक्त आ गया है। बड़ा बैंक लोन लेना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में भागदौड़ रहेगी। नौकरीपेशा के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। मौसम सुकून भरा रहेगा, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे। ऑफिस में बॉस और सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है व्यापार व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी

 

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे जिस कारण अशांत रहेगा स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें बाहर के खानपान से बच्चे आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें व्यापार व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

 

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

naidunia_image

समाज में सम्मान बनाए रखने के लिए आज अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आज आरोपों से बचकर रहें। गलती ना होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है। वाद विवाद में ना पड़ें। पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

 

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

naidunia_image

इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा देने वाला है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की बड़ी योजना बना सकते हैं। इस काम में जीवनसाथी और दोस्तों की मदद मिलेगी।। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

naidunia_image

इस राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। सोचा हुआ हर काम पूरा होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्य क्षेत्र हो सकती है।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोस्तों से लेन-देन में सावधानी बरतें। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। सेहत में गिरावट महसूस करेंगे। बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button