छत्तीसगढ़ का बजट सत्र होगा हंगामेदार, सत्ता पक्ष ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरने लगाए 500 से ज्यादा सवाल"/>

छत्तीसगढ़ का बजट सत्र होगा हंगामेदार, सत्ता पक्ष ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरने लगाए 500 से ज्यादा सवाल

HIGHLIGHTS

  1. विधानसभा में 957 सवाल लगे विपक्ष ने भी बनाई रणनीति l
  2. विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से, 20 बैठकें होंगीl
  3. विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में रहेगा महत्वपूर्णl

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh Budget Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार हो सकता है। सत्र के लिए अब तक कुल 957 सवाल लगाए जा चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए 500 से ज्यादा सवाल लगाए हैं। विपक्ष ने भी सत्ता पक्ष के खिलाफ रणनीति बनाई है।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से आरंभ होकर एक मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। कुल 957 सवालों में तारांकित 505 और 452 अतारांकित सवाल लगे हैं।

नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा। राज्य सरकार यहां चुनावी घोषणाओं को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना के साथ 3100 रुपये धान बोनस पर निर्णय ले सकती है। उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 भाजपा के, वहीं शेष 35 विधायक कांग्रेस के हैं। बजट सत्र में चार दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों पर सबसे ज्यादा चर्चा होगी। सबसे ज्यादा खनिज, ऊर्जा, सामान्य प्रशासन, उद्योग, आबकारी, महिला एवं बाल विकास विभागों से जुड़े सवाल लगाए गए हैं।

नई सरकार का यह दूसरा सत्र प्रदेश में भाजपा सरकार के बाद यह दूसरा विधानसभा सत्र होगा। इससे पहले 19 दिसंबर को पहले सत्र की शुरूआत की गई थी। इस सत्र के आखिरी दिन 12 हजार 992 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पारित हुआ था।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button