Harmful Foods: सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं ये फूड आइटम्स, लिवर हो सकता है खराब"/>

Harmful Foods: सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं ये फूड आइटम्स, लिवर हो सकता है खराब

लोगों को ज्यादातर फास्ट फूड पसंद आता है। इसमें ट्रांस फैट और ऑफिशियल शुगर पाई जाती है। इसके कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है, यह फैटी लिवर का कारण बन सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. गलत खानपान की वजह से गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
  2. ज्यादा नमक का सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है।
  3. प्रोसेस्ड कार्ब्स को अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर दें।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Harmful Foods: हम जो भी खाते-पीते हैं, उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। सभी को एक अच्छी डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आजकल की बिजी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिला है। वर्क प्रेशर और गलत खानपान की वजह से गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को ज्यादातर फास्ट फूड पसंद आता है। इसमें ट्रांस फैट और ऑफिशियल शुगर पाई जाती है। इसके कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है, यह फैटी लिवर का कारण बन सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-से फूड्स हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं।

 

ज्यादा नमक

 

ज्यादा नमक का सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। WHO ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है। अगर आप अपनी डाइट में ज्यादा सोडियम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। यह लिवर के लिए हानिकारक होता है।

प्रोसेस्ड कार्ब्स

 
 

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो प्रोसेस्ड कार्ब्स को अपनी डाइट से बिल्कुल बाहर कर दें। प्रोसेस्ड कार्ब्स लिवर के लिए काफी हानिकारक होते हैं। प्रोसेस्ड कार्ब्स प्रोसेस्ड फूड आइटम्स की कैटेगरी में आते हैं। इनमें सोडियम की मात्रा और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है।

 

शुगर ड्रिंक्स

 

शुगर ड्रिंक्स का सेवन करने से सेहत को काफी नुकसान होता है। इनका लगातार सेवन किया जाए, तो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है।

 

 

सॉफ्ट ड्रिंक्स

 

सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन काफी आम हो गया है। आज के समय में हर कोई सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करता है। अगर आप भी बहुत ज्यादा ड्रिंक पीते हैं, तो इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

एसिटामिनोफेन

 

एसिटामिनोफेन सुरक्षित होता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से यह टॉक्सिसिटी की वजह बनने लगता है। साथ ही यह लिवर को जल्दी खराब करता है।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button