Ram Darbar: घर में इस दिशा में लगा लें राम दरबार की तस्वीर, बढ़ेगी सुख शांति और बरकत"/>

Ram Darbar: घर में इस दिशा में लगा लें राम दरबार की तस्वीर, बढ़ेगी सुख शांति और बरकत

Ram Darbar: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में राम दरबार की तस्वीर होना शुभ होता है। हालांकि इसकी दिशा का ध्यान रखना अवश्यक है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Ram Darbar: रामायण में जीवन की समस्याओं का समाधान है। धार्मिक विद्वान रामायण का पाठ करने की सलाह देते हैं। रामायण सनातन धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ है। जिसमें प्रभु श्रीराम से जुड़ी बातों का जिक्र है। कई घरों में राम दरबार की फोटो होती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में राम दरबार की तस्वीर होना शुभ होता है। हालांकि इसकी दिशा का ध्यान रखना अवश्यक है।

 

किस दिशा में होना चाहिए राम दरबार?

 

राम दरबार को पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। साथ ही वास्तु दोष संबंधी कमी दूर हो जाएगी।

 

घर में राम दरबार होने के फायदे

 
 

वास्तु शास्त्र में कई उपकरण बताए गए हैं। जो समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। श्रीराम दरबार भी इन्हीं में से एक है। घर में राम दरबार स्थापित करने से परिवार के सदस्यों का प्रेम भावना मजबूत होती है। सभी के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है।

 

परिवार के सभी सदस्यों को नियमित रूप से राम दरबार की पूजा करनी चाहिए। इससे सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ता है।

घर में राम दरबार की फोटो होने से सदस्यों में त्याग और सहयोग की भावना में वृद्धि होती है। भगवान राम की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। यह घर से निगेटिव एनर्जी को दूर रखता है।

प्रतिदिन राम दरबार की पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

 

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button