Winter Blues Symptoms: क्या है विंटर ब्लूज की समस्या, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके"/>

Winter Blues Symptoms: क्या है विंटर ब्लूज की समस्या, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

ठंड के मौसम खानपान व कपड़ों के साथ-साथ हमारे मन में भी बदलाव होता है। इस समस्या को विंटर ब्लूज नाम से जाना जाता है। इसमें व्यक्ति मौसम के कारण होने वाले डिप्रेशन से परेशान होता है।

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। ठंड के मौसम खानपान व कपड़ों के साथ-साथ हमारे मन में भी बदलाव होता है। इस समस्या को विंटर ब्लूज नाम से जाना जाता है। इसमें व्यक्ति मौसम के कारण होने वाले डिप्रेशन से परेशान होता है। इस मौसम में उदासी, थकान व एकाग्रता की कमी से जूझ रहा होता है।

 
 

विंटर ब्लूज में व्यक्ति का मन किसी भी काम में नहीं लगता है। वह हर समय निराशा के भाव में डूबा रहता है, लेकिन कुछ तरीके ऐसे हैं कि जिनको अपनाकर इससे उबरा जा सकता है। आपको हेल्थी डाइट पर फोकस करना चाहिए, जिससे आपका मन अच्छा होता है। आप विंटर ब्लूज की समस्या से उबर सकते हैं। इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी ने विस्तार से उन तरीकों के बारे में बताया है, जिनको अपनाकर विंटर ब्लूज को मैनेज कर सकते हैं।

 

विटामिन डी रिच फूड्स

naidunia_image

 

विटामिन डी से भरपूर आहार लेने से विंटर ब्लूज की समस्या को दूर किया जा सकता है। आपके शरीर में जब विटामिन डी की कमी हो जाती है, तब हमें डिप्रेशन जैसी फीलिंग्स होना शुरू हो सकती है। धूप विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए हमें धूप लेनी चाहिए। ऐसा करने से मूड अच्छा होता है। सॉल्मन, सार्डिन्स, एग यॉक, प्लांट मिल्क आदि को अपनी डाइट में शामिल कर विटामिन डी को ले सकते हैं।

 

 

खट्टे फल

 

 

ठंड के मौसम में खट्टे फल कम कीमत पर मिल जाते हैं। संतरे व अंगूर जैसे फलों में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जिससे डिप्रेशन के भाव कम होने लगते हैं।

 

प्रोबायोटिक्स फूड

 

प्रोबायोटिक्स फूड को अपनी डाइट में शामिल कर विंटर ब्लूज को मैनेज किया जा सकता है। दही व केफिर में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जिनकी मदद से हमारी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है।

 

डिस्केलेमर

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button