CM Vishnu Deo Sai: CM बनने के बाद पहली बार पहुंचे बस्‍तर पहुंचे मुख्‍यमंत्री साय, कार्यकर्ता सम्‍मान सम्‍मेलन में होंगे शामिल"/>

CM Vishnu Deo Sai: CM बनने के बाद पहली बार पहुंचे बस्‍तर पहुंचे मुख्‍यमंत्री साय, कार्यकर्ता सम्‍मान सम्‍मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। CM Vishnu Deo Sai Visit Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारंपरिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इससे पहले जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री अरुण साव एवं रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे।naidunia_image

इस दौरान एयरपोर्ट में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी जितेन्द्र मीणा ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। बस्तर से 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे दुर्ग से शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे। ग्राम परसवानी से रात नौ बजे वापस लौटेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button