Raipur Lok Sabha Election LIVE: रायपुर, दुर्ग में भाजपा जीत की ओर बढ़ी, राजनांदगांव में भूपेश 45 हजार वोटों से पीछे"/>

Raipur Lok Sabha Election LIVE: रायपुर, दुर्ग में भाजपा जीत की ओर बढ़ी, राजनांदगांव में भूपेश 45 हजार वोटों से पीछे

HIGHLIGHTS

  • Raipur Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: रायपुर में भाजपा के बृजमोहन का कांग्रेस के विकास के साथ मुकाबला
  • Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भाजपा के गढ़ राजनांदगांव सीट पर सेंध लगाने को तैयार पूर्व सीएम
  • Bastar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: बस्‍तर में कांग्रेस दोहराएगी जीत का सिलसिला या बीजेपी मारेगी बाजी

Raipur, Durg, Rajnandgaon, Mahasamund, Kanker, Bastar Chunav Result 2024 Live Counting: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 पर मतदान जारी है। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा अब तक 10 सीटों पर आगे चल रही है। चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए हैं। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। यहां जानिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, बस्‍तर लोेकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

4 June 2024
4 June 20243 : 28 : 53 PM

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी मुख्‍यालय पहुंचे नेता

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में भाजपा 11 सीटों में से 10 पर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रदेश में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद मुख्‍यालय में हलचल तेज हो गई है। रायपुर के पार्टी मुख्‍यालय में नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व सांसद सुनील सोनी, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा बीजेपी कार्यालय पहुंचे। 

4 June 20243 : 09 : 20 PM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग में भाजपा की जीत तय

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय है। आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के राजेन्‍द्र साहू को 222194 और भाजपा के विजय बघेल को 432064 मत मिले हैंl ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों के बीच करीब सवा दो लाख वोट का अंतर है। अब तक कुल 683982 मतों की गणना हो चुकी हैl

4 June 20242 : 57 : 24 PM

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024:

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस के लिए अच्‍छी खबर नहीं है। कांग्रेस प्रत्‍याशी और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अभी भी पीछे चल रहे हैं। 

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र

भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी- 447681

संतोष पांडेय भाजपा पार्टी- 496701

4 June 20242 : 53 : 13 PM

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग में बढ़त के बाद बधाई देने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग के विजय बघेल की बढ़त के बाद दोपहर 2 बजे के करीब उनके निवास पर उनकी पत्नी रजनी बघेल को बधाई देने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचीं। रजनी बघेल ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा विकास कार्यों की जीत है। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

4 June 20242 : 40 : 54 PM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग के विजय बघेल के घर उत्साह का माहौल

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजेंद्र साहू से ढाई लाख से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। विजय बघेल के सेक्टर 5 स्थित निवास में उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। 

4 June 20242 : 35 : 23 PM

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद में भाजपा की रूपकुमारी आगे

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट के गरियाबंद जिले में बारहवें राउंड के बाद राजिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे हैं।

राजिम विधानसभा 

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी – 56651

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू – 45063

11588 भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी अब भी बढ़त में।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी – 48549

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू – 45761

2782 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे।

4 June 20242 : 28 : 25 PM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर में भाजपा की लीड बरकरार

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा लीड बरकरार बनाए हुए हैं। भाजपा के महेश कश्‍यप 23431 वोट से आगे चल रहे हैं।

दसवें चरण के बाद 

महेश कश्यप–भाजपा  256101

कवासी लखमा –कांग्रेस 232670

4 June 20242 : 14 : 55 PM

CG Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- एनडीए देश में बनाएगी सरकार

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा, 6-7 राउंड की रूझान के बाद एनडीए को करीब 290 सीटें मिलने जा रही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए देश में अपनी सरकार बनाएगी।

4 June 20242 : 07 : 34 PM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग सीट पर सातवें राउंड में भाजपा आगे

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। सातवें राउंड में कांग्रेस को 196480 और भाजपा के विजय बघेल को 378341 मत मिले l अब तक कुल 511663 मतों की गणना हुई है l

4 June 20241 : 57 : 14 PM

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर में बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 14825 मतों से आगे

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट के जिला बालोद में दसवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। 

भाजपा – भोजराज नाग – 130434

कांग्रेस – बिरेश ठाकुर – 115609

बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 14825 मतों से आगे चल रहे हैं

4 June 20241 : 38 : 0 PM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के महेश कश्‍यप आगे

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आठवें चरण के बाद भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के महेश कश्‍यप 204139 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कवासी लखमा 185858 वोट मिले हैं। 

महेश कश्यप–भाजपा  204139

कवासी लखमा –कांग्रेस 185858

18281 वोट से भाजपा के महेश आगे

4 June 20241 : 30 : 52 PM

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जबरदस्‍त बढ़त की ओर

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जबरदस्‍त बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवें चक्र की मतगणना में कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 140041 मत मिले l वहीं भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को 264872 मत मिलेl अब तक कुल 423535 मतों की गणना हो चुकी हैl

4 June 20241 : 24 : 34 PM

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंइ में भाजपा 42 हजार मतों से बनाई बढ़त

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा 42 हजार मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा की प्रत्‍याशी रूपकुमारी चौधरी को तीन लाख 10 हजार से अधिक वोट मिले हैं। कांग्रेस के ताम्रध्‍वज साहू को दो लाख 67 हजार से अधिक वोट प्राप्‍त हुए हैं।  

4 June 20241 : 03 : 33 PM

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनंदगांव से भाजपा के संतोष पांडे आगे

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संतोष पांडे 32034 मतों से आगे चल रहे हैं। 

4 June 202412 : 57 : 27 PM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग में भाजपा सर्वाधिक वोटों से जीतेगी

Durg Lok Sabha Election Result 2024: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल की लगातार बढ़त के बाद दुर्ग (शहर) विधानसभा के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बड़ा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की बढ़त है। हम दुर्ग लोकसभा से सर्वाधिक मतों से जीतने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी को अभी कुछ ही राउंड में काफी पीछे रहना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है जो बाद किस समय जारी है। वह अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी।

4 June 202412 : 53 : 28 PM

CG Lok Sabha Election Result Counting: छत्‍तीसगढ़ में इन सीटों पर भाजपा को बढ़त

CG Lok Sabha Election Result Counting: छत्‍तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है। 

बृजमोहन अग्रवाल 1,41,540 वोट से आगे

बस्तर से महेश कश्यप 14,633 वोट से आगे

दुर्ग से विजय बघेल 2,20,639 वोट से आगे

कांकेर से भोजराज नाग 34,528 वोट से आगे

महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी 13,860 वोटो से आगे

राजनांदगांव से संतोष पांडे 19,191 वोट से आगे

4 June 202412 : 48 : 34 PM

Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्‍तर से भाजपा के महेश 9581 वोट से आगे

Bastar Lok Sabha Election 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर छठवें चरण के बाद भाजपा के महेश कश्‍यप कांग्रेस के कवासी लखमा से 9581 वोट से आगे चल रहे हैं। 

महेश कश्यप–भाजपा  149889

कवासी लखमा –कांग्रेस 140308

4 June 202412 : 40 : 18 PM

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर में भाजपा के बृजमोहन रचेंगे इतिहास

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के कद्दावर नेता व आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर इतिहास रचने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर 12.15 बजे की स्थिति में वे कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से 1 लाख 29 हजार 559 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

4 June 202412 : 33 : 33 PM

Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे, शुरू कर रहे थे जीत के दावे

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल शुरू से ही राजनांदगांव से जीत के दावे कर रहे थे। समर्थकों का कहना है कि अगले राउंड में स्थिति बदल सकती है। सुबह 10 बजे भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडेय से आगे रहने वाले भूपेश बघेल अब आठ हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।

4 June 202412 : 28 : 25 PM

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पीछे

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की हाइप्रोफाइल सीटों में अब पूरी तरह भाजपा आगे हो चुकी है। कांटे की टक्कर कहे जाने वाली राजनांदगांव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे हो चुके हैं। भूपेश बघेल के समर्थकों के लिए यह निराशाजनक हैं।

4 June 202412 : 21 : 14 PM

Raipur Lok Sabha Election 2024: रायपुर में पांचवें राउंड में भाजपा के बृजमोहन की बढ़त बरकरार

Raipur Lok Sabha Election 2024: रायपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। पांचवें राउंड में भाजपा के बृजमोहन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक का परिणाम बृजमोहन अग्रवाल को 257457 मत मिले हैं। विकास उपाध्याय को 128371 मत मिले हैं।

4 June 202412 : 13 : 52 PM

Mahasamund Lok Sabha Electoing Counting: महासमुंद में भाजपा की बढ़त बरकरार

Mahasamund Lok Sabha Electoing Counting: महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के साहू बहुल क्षेत्र में कांग्रेस की जातिगत राजनीति नहीं चली। यहां कांग्रेस ने साहू मतों पर सेंधमारी के लिए ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा, जिससे भाजपा को साहू बहुल क्षेत्र में कंग्रेस को बढ़त का भय था, किन्तु पेटियां खुलने से साहु बहुल क्षेत्र में भाजपा का परंपरागत बढ़त कायम रहा। अब महासमुंद विधानसभा में शहरी क्षेत्र की पेटियां खुलने से भाजपा लगातार बढ़त की ओर है। हालांकि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कांग्रेस लगातार बढ़त में है।

4 June 202412 : 01 : 10 PM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर में कांग्रेस के कवासी लखमा पीछे

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के मतगणना के बाद कांग्रेस के कवासी लखमा पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के महेश कश्यप कांग्रेस के कवासी लखमा से 3998 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 June 202411 : 59 : 15 AM

Mahasamund Lok Sabha Election 2024: महासमुंद में भाजपा की बढ़त बरकरार

Mahasamund Lok Sabha Election 2024: महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा की उम्‍मीदवार रूपकुमार चौधरी लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। अभी यहां 8 लाख मतों की गिनती शेष है। रूपकुमार चौधरी की यहां कांग्रेस के ताम्रध्‍वज साहू से सीधा मुकाबला है। 

4 June 202411 : 50 : 0 AM

Kanker Lok Sabha Result 2024: कांकेर से भाजपा के भोजराग 25 हजार वोटों से बनाई बढ़त

Kanker Lok Sabha Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी भोजराज नाग 25 हजार वोटों से आगे चले रहे हैं। भोजराज नाग को एक लाख 98 हजार मिले हैं, जबकि कांग्रेस के बीरेश ठाकुर एक लाख 73 हजार मिले हैं। 

4 June 202411 : 45 : 51 AM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर में भाजपा के महेश कांग्रेस के कवासी से आगे

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। 

कोंडागांव विधानसभा -1 राउंड

भाजपा -2418

कांग्रेस -3478

कांग्रेस आगे – 1060

 

कोंडागांव विधानसभा- 2 राउंड

भाजपा -3799

कांग्रेस -4743

कांग्रेस आगे – 944

कोंडागांव विधानसभा- 3 राउंड

भाजपा –

कांग्रेस –

आगे – 

कोंडागांव विधानसभा- 4राउंड

भाजपा -3044

कांग्रेस-3173

कांग्रेस  आगे- 129

कोंडागांव विधानसभा 5वां राउंड

भाजपा -3791

कांग्रेस -3494

बीजेपी आगे -297

कोंडागांव विधानसभा 6वां राउंड

भाजपा –

कांग्रेस –

आगे –

कोंडागांव विधानसभा 7वां राउंड

भाजपा -4019

कांग्रेस -3869

बीजेपी आगे – 150

 

कोंडागांव विधानसभा 8वां राउंड

भाजपा -3523

कांग्रेस -3483

बीजेपी आगे – 40

4 June 202411 : 18 : 37 AM

Mahasamud Lok Sabha Result 2024: महासमुंद से कांग्रेस के 16 वोट से ताम्रध्वज साहू आगे

Mahasamud Lok Sabha Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट से पहली बार कांग्रेस को बढ़त मिली। 16 वोट से ताम्रध्वज साहू आगे निकल गए हैं।

4 June 202411 : 13 : 01 AM

Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद में भाजपा और कांग्रेस के बीच लीड का अंतर हुआ कम

Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस लगातार नंबर बढ़ाते हुए भाजपा की लीड कम करने में लगी है। 45 सौ वोट से बढ़त लेने वाली रूपकुमारी चौधरी अब 12 सौ मतों की बढ़त पर है। यहां लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। भाजपा से रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं।

4 June 202411 : 08 : 15 AM

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्‍तर में कवासी लखमा 1914 वोटों से पीछे

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा से 1914 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना आगे बढ़ने के साथ लीड का अंतर घट गया।

4 June 202411 : 06 : 15 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल 5059 वोटों से पीछे

Rajnandgaon Lok Sabha Result: छत्तीसगढ़ की हाइप्रोफाइल सीट राजनांदगांव से भूपेश बघेल फिर पीछे हो गए हैं। भाजपा के संतोष पांडेय के वोटों के बढ़त का अंतर बढ़ता जा रहा है। भाजपा के संतोष पांडेय 5059 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

4 June 202411 : 00 : 03 AM

Raipur Lok Sabha Result 2024: रायपुर में भाजपा के बृजमोहन 52 हजार वोटों से आगे

Raipur Lok Sabha Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के बढ़त का दायरा बढ़ते जा रहा है। मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद बृजमोहन एक लाख 20 हजार से अधिक वोटोंं के साथ कांग्रेस के विकास उपाध्‍याय से करीब 52 हजार वोटों आगे चल रहे हैं।  

4 June 202410 : 50 : 21 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 293 वोटों से आगे हुए।

4 June 202410 : 42 : 48 AM

Durg Lok Sabha Result: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 42 हजार वोटों से आगे

Durg Lok Sabha Result:  दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी विजय बघेल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड में विजय बघेल 83987 को प्राप्‍त हुए हैं। विजय बघेल कांग्रेस के राजेंद्र साहू से करीब 42 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

4 June 202410 : 35 : 14 AM

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर से भाजपा के महेश 4647 वोटों से आगे

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा से 4647 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 June 202410 : 32 : 06 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनंदगांव में कांग्रेस के भूपेश 3392 मतों से आगे

 Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र में तीन राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के भूपेश बघेल 3392 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 June 202410 : 27 : 30 AM

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के गढ़ में लगातार भाजपा की बढ़त

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट में महासमुंद, खल्लारी विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बूथ क्रम अनुसार यहां का ईवीएम पहले से 8वें चरण तक खुलता है, जिधर कांग्रेस को लीड मिलती है, किन्तु लोकसभा चुनाव में परिस्थियां बदली है, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा शुरू से लीड बनाई हुई है।

4 June 202410 : 24 : 13 AM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर से

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा क्षेत्र 

बीजापुर विधानसभा

तीसरे राउंड में कांग्रेस को मिली बढ़त- 1216

बीजेपी-1897

कांग्रेस-3113

4 June 202410 : 17 : 02 AM

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: राजिम से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट के गरियाबंद जिला के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में 22 राउंड और राजिम में 20 राउंड की मतगणना जारी है। 14-14 टेबल दोनों विधानसभा में मतगणना के लिए लगाए गए हैं। राजिम से पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 917 वोट से आगे चल रही हैं। 

 
4 June 202410 : 12 : 56 AM

Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू पीछे

Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट 

विधानसभा – धमतरी

ताम्रध्वज साहू (CONGRESS) – 3670

रूपकुमारी (BJP) – 5058

लोकसभा – महासमुंद

विधानसभा – खल्लारी

दूसरा राउंड

ताम्रध्वज साहू (CONGRESS) – 3742

रूपकुमारी (BJP) – 4664

4 June 202410 : 06 : 49 AM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 10 हजार मतों से आगे

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में दो राउंड की गिनती में विजय बघेल 10 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं l

4 June 202410 : 02 : 08 AM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर में भाजपा के महेश कश्यप आगे

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में मतगणना जारी है। 

दंतेवाड़ा 

दूसरा राउंड

कवासी लखमा  कांग्रेस।   4381 वोट

महेश कश्यप। भाजपा।     6420 वोट

नोटा 971

 

4 June 20249 : 57 : 01 AM

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर से भाजपा के प्रत्‍याशी बृजमोहन आगे

 Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में अब तक भाजपा के प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। बृजमोहन को 25365 और विकास उपाध्याय को 14916 मत मिले हैं।

4 June 20249 : 51 : 59 AM

CG Lok Sabha Election Result 2024:रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बस्‍तर और कांकेर सीटों पर भाजपा आगे

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में मतगणना के दो घंटे के शुरुआती रुझान के मुताबिक भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। इसमें रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बस्‍तर और कांकेर लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

4 June 20249 : 44 : 11 AM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 4643 मतों से आगे

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहली राउंड की गिनती में 4643 मतों से आगे l वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 June 20249 : 41 : 39 AM

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा क्षेत्र 

बालोद जिला 

डौंडीलोहारा विस पहला राउंड

वीरेश ठाकुर 4546

भोजराज नाग 5500

संजारी बालोद विस पहला राउंड

वीरेश ठाकुर 5066

भोजराज नाग 3675

गुंडरदेही विस पहला राउंड

वीरेश ठाकुर 3745

भोजराज नाग 4663

4 June 20249 : 38 : 01 AM

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग से विजय बघेल 1600 वोट से आगे

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग लोकसभा सीट के बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा बेमेतरा, साजा और मारो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल 1600 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 June 20249 : 30 : 03 AM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर से भाजपा के महेश कश्‍यप आगे

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा के महेश कश्‍यप, कांग्रेस के कवासी लखमा से आगे चल रहे हैं। 

नारायणपुर दूसरा राउंड 

कवासी लखमा   1288

महेश कश्यप  1608

महेश कश्यप 320 वोट से आगे

4 June 20249 : 26 : 33 AM

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: बालोद में 14 काउंटिंग टेबल पर वोटिंग जारी

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट के अंतर्गत बालोद विधानसभा सीट के पाकुरभाट में बने मतगणना स्थल लाइवलीवुड कालेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए शत प्रतिशत महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 काउंटिंग टेबल पर ईवीएम मशीनों की मतगणना चक्रवार की जाएगी। 

4 June 20249 : 13 : 35 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडे पीछे

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी। यहां मौजूदा सांसद संतोष पांडे कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे। संतोष पांडे को 2357 मत मिले वहीं भूपेश बघेल को 4518 मत मिले है।

4 June 20249 : 07 : 35 AM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल ने बनाई बढ़त

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहली राउंड की गिनती में 4643 मतों से आगे चल रहे हैं l विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से भी बढ़त बनाई हुई है। 

4 June 20248 : 59 : 39 AM

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर, दुर्ग में भाजपा आगे

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल आगे चल रहे हैं। 

4 June 20248 : 49 : 28 AM

Kanker Lok Sabha Election Result: कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे

Kanker Lok Sabha Election Result: कांकेर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझान में कांग्रेस के प्रत्‍याशी बीरेश ठाकुर आगे चल रहे हैं। बीरेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के भोजराज नाग से है। 

4 June 20248 : 47 : 23 AM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना स्थल पहुंचे एसपी

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के शंकराचार्य कालेज मतगणना स्थल में एसपी जितेन्द्र शुक्ला अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे हैं।

4 June 20248 : 38 : 44 AM

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर से भाजपा आगे, बृजमोहन ने बनाई बढ़त

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में बृजमोहन अग्रवाल बढ़त बनाएं हुए हैं। 

4 June 20248 : 27 : 29 AM

CG Lok Sabha Election Result 2024:

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में भाजपा दुर्ग और राजनांदगांव सहित तीन लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। 

पार्टी: आगे

भाजपा: 3

कांग्रेस: 1

4 June 20248 : 23 : 30 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: आइडी कार्ड दिखाने के बाद मिली इंट्री

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का मतगणना शुरू होने के पहले ही राजनीतिक दलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मंडी स्थित मतगणना केंद्र में आईडी दिखाने के बाद इंट्री दी गई। मतगणना को लेकर करीब 400 जवानों की तैनाती की गईं है।

4 June 20248 : 19 : 11 AM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में मतगणना शुरू हो गई है l सुबह 8 बजे पोस्टल की गिनती शुरू की गई l 8.30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी l वहीं मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पहुंच गए हैं l

4 June 20248 : 15 : 37 AM

CG Lok Sabha Election 2024: रायपुर, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मिले इतने डाक मतपत्र

CG Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में तृतीय चरण में मतदान अंतर्गत दुर्ग से 3 हजार 525 और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 हजार 849 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।

4 June 20248 : 13 : 52 AM

CG Lok Sabha Election Result 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मिले इतने डाक मतपत्र

CG Lok Sabha Election Result 2024: द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों से क्रमशः 1 हजार 568, 4 हजार 242 और 6 हजार 326 डाक मतपत्र अब तक प्राप्त हुए हैं।

4 June 20248 : 08 : 03 AM

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्‍तर में 3 हजार 264 डाक मतपत्र हुए प्राप्त

Bastar Lok Sabha Result 2024: लोकसभा आम निर्वाचन में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से कुल 3 हजार 264 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।

4 June 20248 : 04 : 07 AM

Raipur Lok Sabha Result 2024: पोस्टल मतों की गणना शुरू

 Raipur Lok Sabha Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट पर आठ बजे से पोस्टल मतों की गणना शुरू हो गई है। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किए जाएंगे। 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू हो जाएगी।

4 June 20248 : 00 : 47 AM

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर में 133 राउंड में पूरी होगी गिनती

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना आज सुबह आठ बजे से सेजबहार के इंजीनियरिंग कालेज में शुरू हो जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल होगी। वहीं 133 राउंड में गिनती पूरी होगी।

4 June 20247 : 57 : 56 AM

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: चौधरी या साहू कौन जाएगा संसद, निर्णय आज

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली के नए सांसद भवन की दहलीज पर कौन रखेगा कदम, इसका निर्णय मंगरवार की शाम तक हो जाएगा। एक्जिट पोल जारी होने के बाद जहां भाजपा में खुशी की लहर है।

4 June 20247 : 56 : 12 AM

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: मुख्य चौराहों पर भी मिलेगी परिणाम की जानकारी

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में छह जिले और आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां सभी जिला मुख्यालयों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव में एक साथ सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होगी।

4 June 20247 : 52 : 31 AM

Durg Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र के बीच सीधा मुकाबला

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता का आवाज देश के सर्वोच्च पंचायत संसद में कौन उठाएगा, इसका फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद होगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय बघेल, कांग्रेस के राजेंद्र साहू सहित 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।

4 June 20247 : 50 : 33 AM

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा कांकेर के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनका भाग्य स्ट्रांग रूम में बंद है। मंगलवार को स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जाएगी।

4 June 20247 : 48 : 17 AM

Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: थोड़ी देर में होगा प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला

Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: 39 दिनों की प्रतीक्षा के बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होने जा रहा है। भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय और कांग्रेस से पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सीधा मुकाबला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button