Heart Health: दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है क्रूसिफेरस सब्जियां, ऐसे करें डाइट में शामिल"/>

Heart Health: दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है क्रूसिफेरस सब्जियां, ऐसे करें डाइट में शामिल

हेल्दी हार्ट के लिए क्रूसिफेरस सब्जियां मददगार हो सकती हैं। क्रूसिफेरस सब्जियों में फाॅलट, विटामिन, फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. हार्ट की हेल्थ पर पर हमारी डाइट का सीधा प्रभाव पड़ता है।
  2. क्रूसिफेरस सब्जियों में फाॅलट, विटामिन, फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  3. हेल्दी हार्ट के लिए क्रूसिफेरस सब्जियां मददगार हो सकती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Heart Health: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस मौसम में खास सावधानी रखने की जरूरत है। हार्ट की हेल्थ पर पर हमारी डाइट का सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी डाइट हेल्दी होनी चाहिए। हेल्दी हार्ट के लिए क्रूसिफेरस सब्जियां मददगार हो सकती हैं। क्रूसिफेरस सब्जियों में फाॅलट, विटामिन, फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है। इन सब्जियों को आप आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लें।

 
 

ब्रोकली (Broccoli)

 

ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। यह फ्री रेडिकल डैमेज और इंफ्लेमेशन को कम करता है। फाइबर, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे आर्टरीज डैमेज का खतरा कम होता है। इससे हार्ट अटैक और हाइपरटेंशन का खतरा भी कम होता है। यह दिल के लिए फायदेमंद है।

पत्ता गोभी (Cabbage)

 
 

पत्ता गोभी में एंथोसाइनिन पाया जाता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। इससे दिल की बीमारियों में बचाव होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, इंफ्लेमेशन के खतरे को भी कम करता है। पत्ता गोभी में विटामिन के पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

 

केल (Kale)

 

केल में विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटेशियम और फाॅलेट पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केल में फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। साथ ही कैंसर से बचाव में भी मददगार है।

 

 

गोभी (Cauliflower)

 

सर्दियों के मौसम में गोभी का सेवन खूब किया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। गोभी में विटामिन सी, फाॅलेट और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। यह आर्टरीज को हेल्दी रखता है। साथ ही यह हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होता है।

 

मूली (Raddish)

 

सर्दियों में मूली का सेवन भी खूब किया जाता है। मूली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। यह दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। साथ ही यह ब्लड वेसल्स को भी हेल्दी रखता है।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button