LPG Price 1 January 2024: नए साल पर सौगात, सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें क्या है ताजा कीमत"/>

LPG Price 1 January 2024: नए साल पर सौगात, सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें क्या है ताजा कीमत

LPG Price 1 January 2024 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले के समान ही बनी हुई है।

HIGHLIGHTS

  1. इंडेन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली कटौती की है।
  2. तेल कंपनियां हर माह की पहले तारीख को तेल और गैस सिलंडर को कीमतों को अपडेट करती है।
  3. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए से लेकर 4.50 रुपए तक की कटौती की है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। साल 2024 शुरु हो गया है और साल के पहले ही दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इंडेन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली कटौती की है। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर माह की पहले तारीख को तेल और गैस सिलंडर को कीमतों को अपडेट करती है।

 

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए से लेकर 4.50 रुपए तक की कटौती की है। इससे पहले 22 दिसंबर को भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। वहीं दूसरी ओर 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले के समान ही बनी हुई है।

naidunia_image

 

 
 

कमर्शियल सिलेंडर की ताजा कीमत

 

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत अब कम होकर 1755.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 1757 रुपए थी। कोलकाता में कमर्शियल गैस LPG सिलेंडर की कीमत 1869 रुपए हो गई है। मुंबई 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1710 रुपये में मिलेगा। इधर चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1929 रुपए के स्थान पर 1924.50 रुपए में मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button