Exercise To Avoid Laziness: सर्दियों में आलस से हो रही है परेशानी, इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को कर रहे एनर्जेटिक"/>

Exercise To Avoid Laziness: सर्दियों में आलस से हो रही है परेशानी, इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को कर रहे एनर्जेटिक

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमें सुबह देर तक सोना अच्छा लगता है। ऐसे में हम दिन भर आलस से भरे रहते हैं। ऑफिस या कॉलेज जाने में भी देरी हो जाती है।

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में अक्सर हमें सुबह देर तक सोना अच्छा लगता है। ऐसे में हम दिन भर आलस से भरे रहते हैं। ऑफिस या कॉलेज जाने में भी देरी हो जाती है। आप भी अगर इसी तरह के आलस की वजह से परेशान हैं तो चार एक्सरसाइज की मदद से एक्टिव रह सकते हैं।

 
 

शोल्डर स्ट्रेच

 

naidunia_image

शोल्डर को स्ट्रेच करने से फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसकी मदद से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है। आपकी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं, जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेड नहीं उठना है। आप कंधे को सीधा रखकर दाहिने के बाजू को ऊपर को उठाकर सीधा कर लें। उसके बाद बाएं हाथ से दाहिने बाजू को पकड़कर खींचते हुए चेस्ट के पास ले जाएं। इसको 30 सेकंड तक इसी तरह रखें।

 

पैरों को स्ट्रेच करें

 

पैरों को स्ट्रेच करने के लिए दीवार पर जाकर दोनों हाथों को अपने चेस्ट पर रख लें। उसके बाद दाएं पैर पर सारा भार रखते हुए बाएं पैर को ऊपर उठा लें। इसको कूल्हे के पास तक ले जाएं। उसके बाद दाएं पैर को हल्का नीचे ले जाएं। ऐसा बाएं पैर के साथ भी करें।

कॉफ स्ट्रेच करें

 

naidunia_image

कॉफ स्ट्रेच करने से आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है। आप दिन भर ऊर्जा से भरे रहते हैं, क्यों कि आपकी मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं। अपने हथेलियां को दीवार पर टिका दें। पैरों को बिल्कुल सीधा ही रखें। उसके बाद दोनों एड़ियों पर खड़े रहें। उसके बाद हथेलियां पर भार दें। थोड़ा आगे की ओर शरीर को झुकाएं। अपनी छाती को दीवार से सटा दें। यह 30 सेकंड तक करें। इसी पोजीशन में बने रहें फिर सीधी हो जाएं। उचित परिणाम के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button