Shura Khan और Arbaaz Khan ने किया निकाह, रवीना ने शेयर किया डांस वीडियो"/>

Shura Khan और Arbaaz Khan ने किया निकाह, रवीना ने शेयर किया डांस वीडियो

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान ने गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ निकाह कर लिया। अरबाज खान की यह दूसरी शादी है।

HIGHLIGHTS

  1. अरबाज खान ने शूरा खान के साथ निकाह किया।
  2. अरबाज खान की यह दूसरी शादी है।
  3. अरबाज और मलाइका का हुआ था तलाक।

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान (56) ने गर्लफ्रेंड शूरा खान (41) के साथ निकाह कर लिया। अरबाज खान की यह दूसरी शादी है। वह इससे पहले मलाइका अरोड़ा के साथ भी निकाह कर चुके हैं। अरबाज का इस रिश्ते से एक लड़का भी है।

 

अरबाज और शूरा खान के निकाह में परिवार के सभी लोग शामिल हुए। वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंची। एक्ट्रेस रवीना टंडन, रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ निकाह में शामिल हुए। रवीना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कपल का पुराना वीडियो शेयर किया है। अरबाज खान और शूरा खान का निकाह अर्पिता खान के घर पर हुआ।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button