CG Politics: कांग्रेस ने कहा- शपथ ग्रहण में राजगीत नहीं होना छत्तीसगढ़ियों का अपमान, सीएम साय बोले- राजभवन तय करता है कार्यक्रम"/>

CG Politics: कांग्रेस ने कहा- शपथ ग्रहण में राजगीत नहीं होना छत्तीसगढ़ियों का अपमान, सीएम साय बोले- राजभवन तय करता है कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  1. शपथ ग्रहण समारोह में राजगीत नहीं बजाए जाने को लेकर राजनीति शुरू
  2. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के साथ तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों का अपमान बताकर हमला बोला है।
  3. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजगीत का पूरा सम्मान है।

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। CG Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में राजगीत नहीं बजाए जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे छत्तीसगढ़ महतारी के साथ तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों का अपमान बताकर हमला बोला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजगीत का पूरा सम्मान है। छत्तीसगढ़ महतारी हम सबकी महतारी है। सभी आदर करते हैं। राजगीत क्यों नहीं बज पाया इसकी जानकारी नहीं क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम राजभवन तय करता है।

राजगीत अस्मिता का प्रतीक : कांग्रेस

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजगीत छत्तीसगढ़ी अस्मिता का प्रतीक है। यह छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना गीत है। राज्य सरकार की ओर से हर सरकारी आयोजन में राजगीत धुन बजाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शपथ समारोह में राजगीत का नहीं बजना बहुत ही दुखद है। यह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान तथा तीन करोड़ लोगों की भावना से खिलवाड़ है। इस गलती के लिए जो भी जिम्मेदार है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button