2024 के चुनाव से पहले युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में 2024 रुपये एंट्री फीस, बुनियाद चैलेंज एप से भुगतान

रायपुर: अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में 2024 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। युकां के केंद्रीय संगठन ने पहली बार इस तरह का प्रयोग किया है। यही नहीं, अधिवेशन के लिए युवक कांग्रेस की राज्य इकाइयों से सहयोग राशि भी ली गई है। युवक कांग्रेस ने सहयोग राशि के लिए बेहतर भारत की बुनियाद चैलेंज के नाम से एप विकसित किया है। इसके माध्यम से ही 2024 रुपये का भुगतान हो रहा है। युकां ने इसके माध्यम से अब तक एक करोड़ 68 लाख रुपये जमा किए हैं। सहयोग राशि देने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर है। यहां से 15 लाख 77 हजार रुपये अब तक सहयोग राशि के रूप में जमा किया गया है। 26 से 28 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश से 250 प्रतिनिधि भाग लेने के लिए सोमवार को बंगलुरु रवाना हुए।

युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ खान ने बताया कि 2024 रुपये की सहयोग राशि इसलिए ली जा रही है कि युवाओं को 2024 का लक्ष्य याद रहे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा की, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनी है। देश के युवाओं तक संदेश पहुंचाने के लिए कर्नाटक के बंगलुरु का चयन राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए किया गया है। बता दें कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी में रायपुर में आयोजित किया गया था।

प्रदेशभर के युकांई बंगलुरु रवाना

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के युवक कांग्रेस पदाधिकारी सोमवार को बंगलुरु रवाना हुए। युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और अन्य पदाधिकारी मंगलवार को बंगलुरु रवाना होंगे।पदाधिकारी ट्रेन और हवाई जहाज से बंगलुरु पहुंच रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button