CG Election Results 2023: 16 वोट से लेकर 67 हजार के अंतर से प्रत्याशियों ने विरोधियों को हराया, यहां देखें सबसे छोटी हार और सबसे बड़ी जीत"/>

 

CG Election Results 2023: 16 वोट से लेकर 67 हजार के अंतर से प्रत्याशियों ने विरोधियों को हराया, यहां देखें सबसे छोटी हार और सबसे बड़ी जीत

HIGHLIGHTS

  1. कांकेर से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने 16 वोटों जीत दर्ज की
  2. रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड 67 हजार वोटो से हराया
  3. प्रदेश में 18 ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने विरोधियों पर 30 से 60 हजार के अंतर से जीत दर्ज की

रायपुर (राज्य ब्यूरो)।CG Election Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 का मुकाबला सभी प्रत्याशियों के लिए दिलचस्प रहा। किसी क्षेत्र में मुकाबला दिल रोकने वाला तो कहीं पर यह मुकाबला एकतरफा रहा। उदाहरण के तौर पर कांकेर से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने 16 वोटों जीत दर्ज की तो रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड 67 हजार वोटो से हराया।

प्रदेश में 18 ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने विरोधियों पर 30 से 60 हजार के अंतर से जीत दर्ज की। नौ प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्होंने 16 से लेकर 1,600 के करीबी अंतर से विरोधियों को हराया। इनमें अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव को 94 वोटों से हार मिली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54, कांग्रेस को 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट मिली है।

निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश के एक लाख 97 हजार 678 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया है। आंकड़ों की बात करें तो ये कुल मतदान का 1.26 प्रतिशत है. हालांकि ये 2013 और 2018 के मुकाबले कम है। आंकड़ों के मुताबिक 2018 में दो लाख 82 हजार 738 और 2013 में चार लाख एक हजार 58 मतदाताओं ने नोटा को दबाया था।

बसपा पहली बार शून्य पर आउट

राज्य गठन के बाद बसपा को पहली बार शून्य पर आउट होना पड़ा। तीसरे मोर्चे को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल पाया। क्षेत्रीय पार्टी गोंगपा को एक सीट मिली है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जकांछ व बसपा ने मिलकर सात सीटों पर कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार उन्हें भी निराशा हाथ लगी है।

30 हजार से ज्यादा वोट से जीते यह विधायक

विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा के 14 और कांग्रेस के पांच विधायकों को 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बृजमोहन अग्रवाल के बाद ओपी चौधरी दूसरे नंबर पर 64 हजार से अधिक वोटों से जीते। अन्य भाजपा प्रत्याशियों में विजय शर्मा, भूलन सिंह मरावी, संपत अग्रवाल, मोतीलाल साहू, अरुण साव, डा. रमन सिंह, अनुज शर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, राजेश मूणत ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों पर दौर करें तो महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित संदीप साहू, द्वारिकाधीश यादव, इंद्रशाह मंडावी ने भी 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।

किस पार्टी को मिला कितना वोट

पार्टी वोट वोट शेयर
भाजपा 72 लाख 34 हजार 46.27 प्रतिशत
कांग्रेस 66 लाख 02 हजार 42.23 प्रतिशत
जकांछ एक लाख 92 हजार 406 1.23 प्रतिशत
बसपा 03 लाख 19 हजार 903 2.05 प्रतिशत
अन्य पार्टी 08 हजार 67 हजार 5.5 प्रतिशत

इतने वोटों से जीते भाजपा के दिग्गज

रायपुर दक्षिण-बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा)– 67,851 वोट, रायगढ़-ओपी चौधरी (भाजपा )- 64,443 वोट, लोरमी-अरुण साव (भाजपा)- 45,891 वोटों से विजयी, राजनांदगांव- डा.रमन सिंह (भाजपा)- 45,084 वोट,धरसींवा-अनुज शर्मा (भाजपा)-44,343 वोट, रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत (भाजपा)- 41,229 वोट, दुर्ग शहर-गजेन्द्र यादव (भाजपा ) – 41,960, बसना- संपत अग्रवाल (भाजपा )-36,589 वोट, रायपुर ग्रामीण – मोतीलाल साहू (भाजपा)- 35,500, कवर्धा- विजय शर्मा (भाजपा )-39,592 वोट से विजयी हुए।

सबसे कम वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी

कांकेर- आशाराम नेताम (भाजपा )- 16 वोट, राजेश अग्रवाल (भाजपा)- 94 वोट, पत्थलगांव-गोमती साय (भाजपा )- 255 वोट, पाली-तानाखार- तुलेश्वर मरकाम (गोंगपा)- 516 वोट से विजयी। बिंद्रानवागढ़-जनक लाल ध्रुव (कांग्रेस)- 817 वोट, कोंटा– कवासी लखमा (कांग्रेस)- 1,930 वोट से कांग्रेस की जीत, भिलाई नगर-देवेन्द्र यादव (कांग्रेस)- कांग्रेस 1,615 वोट से जीते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button