Vastu Shastra Tips: किसी से मुफ्त में न लें ये 4 चीजें, शनि देव हो जाएंगे रुष्ट, जीवन का सुख-चैन जाएगा छिन"/>

Vastu Shastra Tips: किसी से मुफ्त में न लें ये 4 चीजें, शनि देव हो जाएंगे रुष्ट, जीवन का सुख-चैन जाएगा छिन

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार, कुछ चीजें कभी किसी से नहीं लेना चाहिए। भले ही वह मुफ्त में या गिफ्ट में दी गई है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे दैनिक जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से लोगों का भाग्य बदल जाता है। वहीं, उल्लंघन करने पर तकलीफे झेलने पड़ती है। वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार, कुछ चीजें कभी किसी से नहीं लेना चाहिए। भले ही वह मुफ्त में या गिफ्ट में दी गई है। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है।

 

रूमाल

उपहार में दिया गया रूमाल और किसी ओर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से संबंधित व्यक्ति से रिश्ता टूटने की संभावना रहती है। पैसे के खर्चों में भी बढ़ोतरी होने लगती है।

तेल

 

शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को तेल चढ़ाया जाता है। किसी से तेल उधार लेना फायदेमंद नहीं होता है। इससे आर्थिक नुकसान बढ़ता है।

 

नमक

 

कई बार नमक खत्म होन पर पड़ोसी से मांग लेते हैं, लेकिन आगे से ऐसी गलती न करें। नमक का संबंध शनि से है। अगर आपने किसी से मुफ्त में नमक तो शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

सुई

किसी से मुफ्त में सुई नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानी बढ़ जाती है। रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button