Mahakal Temple Ujjain: सोमवती अमावस्या पर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने उमड़े भक्त"/>

Mahakal Temple Ujjain: सोमवती अमावस्या पर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने उमड़े भक्त

HIGHLIGHTS

  1. सोमवती अमावस्या पर शिप्रा स्नान करने पहुंच रहे श्रद्धालु।
  2. शिप्रा के रामघाट, त्रिवेणी घाट सहित अन्य घाटों पर लगी भीड़।
  3. दीपोत्सव में महाकाल के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।

Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन। सोमवती अमावस्या पर आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उज्जैन में रविवार को सबसे पहले महाकाल मंदिर में दीपावली का त्योहार मनाया गया था। भस्म आरती में फुलझड़‍ियों से बाबा महाकाल की आरती की गई।

 
 

सोमवती अमावस्या पर शिप्रा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु

सोमवती अमावस्या पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। राम घाट, त्रिवेणी घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं। सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना जाता हैं।

 

 

संध्या काल में भी फुलझड़‍ियों से हुई आरती

 

दीपावली के दिन महाकाल की संध्या आरती भी फुलझड़‍ियों से हुई। महाकाल मंदिर में दीपावली का उत्साह नजर आया। रात्रि तक श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button