WC 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच मुंबई में हो सकता है विश्व कप का सेमीफाइनल, जानिए कैसे"/>

WC 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच मुंबई में हो सकता है विश्व कप का सेमीफाइनल, जानिए कैसे

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत में खेला जा रहा वनडे विश्व कप रोमांचक दौर में पहुंच गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि सेमीफाइनल में कौन-सी चार टीमें पहुंचेंगी। छोटी टीमों द्वारा किए गए उलटफेर और खासतौर पर अफगानिस्तान के प्रदर्शन ने अंक तालिका को और रोमांचक बना दिया है।

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

पाकिस्तान की टीम अभी पांचवें पायदान पर है। जबकि भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों के 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट का कारण द. अफ्रीका पहले नंबर पर है।

यदि भारत, श्रीलंका के खिलाफ मुंबई का मुकाबला जीत लेता है, तो सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो जाता है।

पाकिस्तान के लिए अब भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बाकी है। पाकिस्तान को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतना होंगे। पाकिस्तान की नजर न्यूजीलैंड के मुकाबलों पर भी होगी।

यदि न्यूजीलैंड अपने बचे हुए मैच हारती है, तो पाकिस्तान अंक तालिका में चौथे पर पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

लीग मैच खत्म होने पर यदि भारत पहले स्थान पर रहा और पाकिस्तान चौथे स्थान पर, तो मुंबई में दोनों के बीच सेमीफाइनल मैच होगा।

क्रिकेट विश्व कप: आने वाले मैच

    • 3 नवंबर: नीदरलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान, लखनऊ
    • 4 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु
    • 4 नवंबर: इंगलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद
    • 5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
    • 6 नवंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, दिल्ली
    • 7 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़ग़ानिस्तान, मुंबई
    • 8 नवंबर: इंगलैंड बनाम नीदरलैंड, पुणे
    • 9 नवंबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु
    • 10 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान, अहमदाबाद
    • 11 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, पुणे
    • 11 नवंबर 2023: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलकाता
    • 12 नवंबर 2023: भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु
    • पहला सेमीफाइनल: पहले स्थान वाली टीम बनाम चौथे स्थान वाली टीम, मुंबई
    • दूसरा सेमीफाइनल: दूसरे स्थान वाली टीम बनाम तीसरे स्थान वाली टीम, कोलकाता
  • फाइनल: 19 नवंबर 2023, अहमदाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button