ICC Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के एलान, हरमनप्रीत को कप्तानी

महिला टी20 विश्व कप (ICC Women T20 World Cup 2024) का यह नौवां संस्करण होगा, जो 3 से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका से होगा।

HIGHLIGHTS

  1. IND का पहला मैच 4 अक्टूबर को NZ से
  2. 6 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मुकाबला
  3. 20 अक्टूबर को दुबई में होगा फाइनल

एजेंसी, नई दिल्ली (Indian squad announced)। अक्टूबर में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

 
 

naidunia_image

6 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मुकाबला

  • महिला टी20 विश्व कप पहले बांग्लादेश में आयोजित होना था।
  • पिछले दिनों भड़की हिंसा के कारण यूएई शिफ्ट किया गया।
  • ओपनिंग मैच 3 Oct को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा।
  • भारत का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ।
  • 6 अक्टूबर को दुबई में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान।

naidunia_image

Women’s T20 World Cup 2024 Revised Schedule

  • 3 अक्टूबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 3 अक्टूबर (गुरुवार): पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 4 अक्टूबर (शुक्रवार): दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 4 अक्टूबर (शुक्रवार): भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 5 अक्टूबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
  • 5 अक्टूबर (शनिवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 6 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 6 अक्टूबर (रविवार): वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 7 अक्टूबर (सोमवार): इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
  • 8 अक्टूबर (मंगलवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
  • 9 अक्टूबर (बुधवार): दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 9 अक्टूबर (बुधवार): भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
  • 10 अक्टूबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
  • 11 अक्टूबर (शुक्रवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 12 अक्टूबर (शनिवार): न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 12 अक्टूबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई
  • 13 अक्टूबर (रविवार): इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 13 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह
  • 14 अक्टूबर (सोमवार): पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 15 अक्टूबर (मंगलवार): इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 17 अक्टूबर (गुरुवार): पहला सेमीफाइनल, दुबई
  • 18 अक्टूबर (शुक्रवार): दूसरा सेमीफाइनल, शारजाह
  • 20 अक्टूबर (रविवार): फाइनल, दुबई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button