Health Tips: फ्रीज में रखे पदार्थ सीधे ना खाएं, 20 मिनट तक बाहर रखने के बाद ही करें सेवन"/>

Health Tips: फ्रीज में रखे पदार्थ सीधे ना खाएं, 20 मिनट तक बाहर रखने के बाद ही करें सेवन

बिना मास्क में भीड़ वाले क्षेत्रों में जाते हैं, जिसके कारण अन्य लोग भी वायरल की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। यदि मौसमी बीमारियों से बचाव करना है तो फ्लू वैक्सीन लगाना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  1. यदि मौसमी बीमारियों से बचाव करना है तो फ्लू वैक्सीन लगाना चाहिए।
  2. जिन खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, उनका सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. जंक फूड खाने से भी बचना चाहिए।

इंदौर मौसम परिवर्तन होते ही बीमारियों का दौर भी शुरू हो जाता है। अभी दिन में गर्मी और रात में ठंडा मौसम हो रहा है। जिसके कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, बुखार आदि समस्या लोगों को हो रही है। बड़ी संख्या में अभी लोग बीमारियों से पीड़ित है।

 

लेकिन इसके बाद भी कई मरीज इसे लेकर जागरूक नहीं है। बिना मास्क में भीड़ वाले क्षेत्रों में जाते हैं, जिसके कारण अन्य लोग भी वायरल की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। यदि मौसमी बीमारियों से बचाव करना है तो फ्लू वैक्सीन लगाना चाहिए।

 

इसके साथ ही जिन खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, उनका सेवन नहीं करना चाहिए और जंक फूड खाने से भी बचना चाहिए। अभी वायरल के साथ ही लंबे समय तक कफ जमे रहने की समस्याएं आ रही है। यह एक पोस्ट वायरल हैंसिंड्रोम जिसके कारण लंबे समय तक खांसी यह बात एमजीएम मेडिकल कालेज के एमडी मेडिसिन डा. अशोक ठाकुर ने कहीं।

वे बुधवार को नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में पाठकों को सर्दी-खांसी, गले में दर्द और बुखार से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे। डा. ठाकुर ने बताया कि फ्रीज में रखे कोई भी पदार्थ को सीधे नहीं खाना चाहिए। करीब 20 मिनट तक उसे बाहर रखने के बाद ही उसका सेवन करना चाहिए।

 

 

सवाल- नाक में धुल-मिट्टी से एलर्जी है। करीब एक माह से सांस लेने में तकलीफ है, रात में अचानक खांसी भी चलती है। क्या करें?

– राजेश चौधरी, सांवेर

जवाब- यह एलर्जी के कारण समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए मास्क का उपयोग करना चाहिए। ताकि धुल-मिट्टी से बचा जा सके। साथ ही नियमित कुनकुना पानी ही पीएं। रात में सोते समय तेज पंखा ना चलाए।

सवाल- इस मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचा जा सकता है?

 

– चंद्रकात कोठारी, अनिल कुछालिया (इंदौर)

जवाब- कुछ लोगों को एलर्जी के साथ में ही वायरल इंफेक्शन हो सकता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे को जल्दी संक्रमित करता है। इससे बचाव के लिए फ्लू वैक्सीन लगवा सकते हैं।

सवाल- एक माह से खांसी चल रही है, दवाइयों से भी आराम नहीं है?

– भेरूलाल कुमावत (सांवेर), राजेश अग्रवाल (देवास)

जवाब- लंबी खांसी के कारण एलर्जी और इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए जो भी व्यक्ति बीमार हो परिवार के अन्य सदस्यों को भी दूर रहना चाहिए।

 

सवाल- मेरी उम्र 65 वर्ष है। नाक और गले में खराब रहती है। दो वर्ष से दवाई भी खा रहा हूं। मुझे कब्जियत भी है। एक दिन छोड़कर खाना खाता हूं। क्या करूं ?

– मानकलाल जैन, कमल कैलाश मार्ग

जवाब- कबजियत के साथ यह एलर्जी भी हो सकती है। आप एक दिन ज्यादा खाते हैं और एक जिन कुछ भी नहीं खाते हैं। खानपान में फाइबर की मात्रा होना चाहिए। वहीं खाना खाने के बाद अधिक मात्रा में पानी नहीं पीएं, थोड़ा रूक कर पीएं।

 

सवाल- सुबह- सुबह सर्दी होती है। कैसे बचाव करें?

– मदनसिंह ठाकुर, प्रकाश नगर

जवाब- अभी तापमान में अंतर आ रहा है। इसके कारण यह समस्या होती है। रात के समय पंखा कम गति में ही चलाए। साथ ही सुबह घुमने भी जा रहे हैं तो ठंडे कपड़े पहनना चाहिए।

सवाल- सर्दी-खांसी से बचाव के लिए क्या करें?

– भागीरथ शर्मा, स्नेहा माहेश्वरी (इंदौर)

जवाब- अभी एलर्जी और वायरल के कारण सर्दी हो रही है। ऐसे में हमें खानपान का ध्यान रखते हुए नियमित पौष्टिक आहार का ही सेवन करना चाहिए। साथ ही ड्राई फ्रुट, फल का सेवन भी बीमारियों से बचा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button