Israel-Hamas War: हमास से जंग के बीच इजरायली एक्ट्रेस ने भारत और भारतीयों का जताया आभार, वीडियो में कह दी बड़ी बात"/>

Israel-Hamas War: हमास से जंग के बीच इजरायली एक्ट्रेस ने भारत और भारतीयों का जताया आभार, वीडियो में कह दी बड़ी बात

कुछ समय पहले इजरायली एक्ट्रेस रोना ली शिमाॅन ने हमले वाले दिन का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने उस खतरनाक मंजर की झलक दिखाई।

HIGHLIGHTS

  1. वीडियो में रोना ली भारत का धन्यवाद कर रही हैं।
  2. रोना ली शिमाॅन ने हमले वाले दिन का एक वीडियो शेयर किया था।
  3. हमास और इजरायल युद्ध पर कही ये बड़ी बात।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Israel-Hamas War: इन दिनों पूरी दुनिया की नजर इजरायल और फिलिस्तीन पर है। 7 अक्टूबर की सुबह अचानक फिलिस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर रॉकेट दागे। उन्होंने लोगों को बंधन बनाना शुरू किया। इस हमले में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। बीते दिनों बाॅलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी इजराइल युद्ध में फंस गई थीं। हालांकि, उन्हें भारत सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वहीं, कुछ समय पहले इजरायली एक्ट्रेस रोना ली शिमाॅन ने हमले वाले दिन का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने उस खतरनाक मंजर की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास ने सुबह-सुबह इजरायल पर रॉकेट दागना शुरू किए थे।

 
 
 

हमास हमले का भयानक मंजर

 

बता दें कि रोना ली शिमोन ‘फौदा’ वेब सीरीज में नजर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुबह के समय हमलों के खतरनाक मंजर दिख रहे हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट में स्क्रीन का टाइम-लैप्स वीडियो देखा जा सकता है। इस वीडियो में सुबह 6:30 बजे के करीब रॉकेट हमले के मैसेज आने शुरू हो जाते हैं। एक के बाद एक मैसेज आते जाते हैं और हालात खराब होते जाते हैं। वीडियो के जरिए रोना ली ने ये भी बताया कि उस सुबह इजरायलियों पर क्या बीती है। उन्होंने बताया कि हमास के हमले में 1300 इजरायली मारे गए और 150 से ज्यादा बंधक बना लिए गए। दोनों के बीच महायुद्ध छिड़ गया है।

वीडियो शेयर कर भारत को कहा धन्यवाद

 

हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोना ली भारत का धन्यवाद कर रही हैं। रोना ली ने कहा “मैं भारत जैसे महान सहयोगी देश के लिए आभारी महसूस करती हूं। मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं। मैं समझती हूं कि आप लोगों ने सबसे पहले जो काम किया वह 7 अक्टूबर की भयानक स्थिति की निंदा करना था। मैं इससे कम की उम्मीद नहीं करूंगी। यह सबसे अच्छी बात है, जो आप हमारे लिए कर सकते हैं और हमारे पक्ष में खड़े हो सकते हैं। इजराइल में प्रत्येक नागरिक बंधकों को वापस लाने के उद्देश्य का समर्थन कर रहा है। हम उन्हें वापस लाने के लिए अपनी हर ताकत लगा रहे हैं। 8 दिन पहले जो हुआ वह मेरे लोगों के इतिहास में अब तक के सबसे भयानक अत्याचारों में से एक है। हम अपनी सेना का समर्थन कर रहे हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button