Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि से पहले घर में लाएं ये चीजें, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनी रहेगी बरकत"/>

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि से पहले घर में लाएं ये चीजें, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनी रहेगी बरकत

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाकर देवी मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

HIGHLIGHTS

  1. नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, 2023 से हो रही है।
  2. शारदीय नवरात्रि के दौरान साधक उपवास करते हैं।
  3. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप खीर का भोग लगा सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू होगी। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाकर देवी मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है। ये चीजें बेहद ही शुभ मानी जाती है। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर में रखने से हमेशा सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

 

कलश

 

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कलश का बहुत महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान अपने घर में मिट्टी, पीतल, सोना या चांदी से बना कलश लेकर आएं। यह बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

लाल चंदन की माला

मां दुर्गा को लाल चंदन की माला बहुत प्रिय होती है। लाल चंदन की माला से भक्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हैं। इस बार नवरात्रि में लाल चंदन की माला घर जरूर लाएं। लाल चंदन की माला से जाप करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

मां दुर्गा मूर्ति

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। कई लोग अपने घरों में देवी मां की मूर्ति स्थापित करते हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर ला सकते हैं। इसके अलावा मां दुर्गा के पद चिह्न को भी घर के मंदिर में रखा जा सकता है। इससे भक्तों पर मां की कृपा बनी रहती है।

चुनरी

नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल, गुलाबी या पीले रंग की चुनरी चढ़ाएं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से घर में खुशहाली बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button