Chandrayaan-3: चंद्रमा पर कहां से आया सल्फर, वैज्ञानिक भी हैं हैरत में"/>

Chandrayaan-3: चंद्रमा पर कहां से आया सल्फर, वैज्ञानिक भी हैं हैरत में

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सल्फर की खोज की है। अब सवाल यह है कि वहां सल्फर किसी उल्कापिंड के द्वारा आया या ज्वालामुखी से।

HIGHLIGHTS

  1. चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान भेज रहा नई-नई जानकारी।
  2. चंद्रमा पर कई तत्वों का पता लगा चुका है रोवर।
  3. रोवर में लगे सेंसर और उपकरण कर रहे चंद्रमा की मिट्टी की जांच।

Chandrayaan-3, नई दिल्ली। इसरो द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया चंद्रयान-3 वहां से रोज नई जानकारियां भेज रहा है। हाल ही में प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर जांच कर सल्फर तत्व के मिलने की पुष्टि की थी। रोवर चंद्रमा पर अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (एपीएक्सएस) के जरिए तत्वों की खोज कर रहा है। चंद्रमा पर सल्फर तत्व की मौजूदगी से वैज्ञानिक भी हैरान है, अब सवाल यह है कि वहां सल्फर किसी उल्कापिंड के द्वारा आया या ज्वालामुखी से।

 

चंद्रमा पर सल्फर का मिलना वैज्ञानिकों के लिए खोज का एक नया विषय है। चंद्रयान-3 द्वारा भेजी गई जानकारी में चंद्रमा पर सल्फर तत्व होने की पुष्टि के बाद अब वैज्ञानिक इसके स्त्रोत का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।

 

चंद्रयान-3 ने खोजे ये तत्व

इसरो के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है और वहां अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अपने उपकरणों से मिट्टी और तापमान की जांच कर रहा है। प्रज्ञान रोवर के ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआइबीएस) उपकरण ने सल्फर की मौजूदगी का पता लगाया है। रोवर अब तक चंद्रमा पर आक्सीजन, सिलिकान, टाइटेनियम, क्रोमियम, फेरस, मैंगजीन, कैल्शियल और एल्युमीनियम का पता लगा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button