CG Politics:, सीएम बघेल ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- राम हमारे भांजे, हम नफरत की राजनीति नहीं करते"/>

CG Politics:, सीएम बघेल ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- राम हमारे भांजे, हम नफरत की राजनीति नहीं करते

Chhattisgarh Politics: राम हमारे भांजे हैं। राम के नाम पर देश में नफरत फैलाने का काम हो रहा है। ऐसे लोग लंबे समय तक कामयाब नहीं हो सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर सीधा निशाना साधा।

 

HIGHLIGHTS

  1. राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर सीएम बघल ने साधा सीधा निशाना
  2. आदिम परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित करने का काम कर रही कांग्रेस सरकार
  3. चंपारण को पर्यटन स्थल के अनुरूप यहां अधोसंरचना का विकास किया जाएगा

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh Politics: राम हमारे भांजे हैं। राम के नाम पर देश में नफरत फैलाने का काम हो रहा है। ऐसे लोग लंबे समय तक कामयाब नहीं हो सकेंगे। चंपारण में श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर सीधा निशाना साधा।

उन्होंने इशारों-इशारों में कई बड़े नेताओं के नाम लिए बगैर कहा कि यह राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। राम हमारे आराध्य है। श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ एकता, सदभावना और शांति का प्रतीक है। हम राम के नाम पर राजनीति नहीं करते। हम देश और दुनिया को अपनी संस्कृति से अवगत करा रहे हैं। चंपारण भगवान वल्लभाचार्य का प्राकट्य स्थल है। देश-विदेश के लोग यहां आते हैं। पर्यटन स्थल के अनुरूप यहां अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिम परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम हमारी सरकार कर रही है, जिसके लिए हमने बादल नाम की संस्था बनाई, घोटुल का नव निर्माण करा रहे हैं, आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है, जिसमें शामिल होने विदेशों से भी लोग यहां आते हैं और यहां की गौरवशाली और समृद्ध संस्कृति देखकर हतप्रभ रह जाते हैं। चंपारण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अन्य केबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

चंदखुरी से लेकर चंपारण तक प्रतिमा स्थापित

श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी से चंपारण तक श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुईं। रामायण महोत्सव में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता मानस मंडली की प्रस्तुति, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई का राम भजन और शन्मुख प्रिया मुंबई की प्रस्तुतियां हुई।

देश में पहली बार रामायण महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देश में पहली बार रामायण महोत्सव का आयोजन किया। हम मानते हैं कि ईश्वर कण-कण में हैं, हर जगह व्याप्त हैं। हम अपने अन्न्दाता की सेवा कर रहे हैं। कभी उनके ऊपर परेशानी नहीं आने दी। कोरोना में भी हमने अपने अन्न्दाता की सेवा की। रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के हर बेटा-बेटी की सेवा कर रही है, ये सेवा का मौका आपने दिया है जिसके लिए आपको प्रणाम करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button